रक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने 55 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए 148 अतिरिक्त डिब्बे
रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे ने 55 जोड़ी रेलसेवाओं में 148 अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाए और विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए।
रक्षाबंधन के आगामी त्यौहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आवागमन की मांग को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने व्यापक प्रबंध किए हैं। यात्रियों को आरामदायक और सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए विशेष रेलसेवाओं का संचालन, विभिन्न नियमित रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बों की बढ़ोतरी और पहले से संचालित विशेष रेलसेवाओं के फेरों में वृद्धि की गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे अगस्त माह के दौरान 55 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के 148 अतिरिक्त डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जा चुके हैं। इसके साथ ही स्पेशल रेलसेवाओं के माध्यम से अब तक कुल 192 ट्रिप नोटिफाई की जा चुकी है। इससे अधिक यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के साथ-साथ त्यौहार के दौरान सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
रक्षाबंधन के अवसर पर घर जाने वाले प्रवासियों और यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज, बांद्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, भिवानी, सीकर, रींगस, श्रीगंगानगर, लक्ष्मीबाई नगर, लालकुआं, साबरमती, मदार, नारनौल और समस्तीपुर सहित देश के प्रमुख शहरों के लिए विशेष रेलसेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही पहले से संचालित विशेष रेलसेवाओं के फेरों में भी वृद्धि की गई है।
रक्षाबंधन के अवसर पर गाड़ी संख्या 04161/04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04161 प्रयागराज से प्रत्येक सोमवार, दिनांक 10 अगस्त 2026 से 30 नवंबर 2026 तक 17 ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 04162 सीकर से प्रत्येक मंगलवार, दिनांक 11 अगस्त 2026 से 01 दिसंबर 2026 तक 17 ट्रिप संचालित होगी। इस प्रकार कुल 34 ट्रिप होंगी।
गाड़ी संख्या 05344/05345 लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05344 लालकुआं से प्रत्येक बुधवार, दिनांक 02 सितंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक 13 ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 05345 साबरमती से प्रत्येक गुरुवार, दिनांक 03 सितंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक 13 ट्रिप संचालित होगी। दोनों दिशाओं में कुल 26 ट्रिप होंगी।
गाड़ी संख्या 09639/09640 मदार-नारनौल-मदार दैनिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15 अगस्त 2026 से 24 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में 41-41 ट्रिप सहित कुल 82 ट्रिप संचालित की जाएंगी।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पहले से संचालित विशेष रेलसेवाओं के फेरों में भी वृद्धि की गई है। गाड़ी संख्या 04735/04736 श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल के श्रीगंगानगर से 20 एवं 27 अगस्त तथा लक्ष्मीबाई नगर से 21 एवं 28 अगस्त 2026 को कुल 04 ट्रिप संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के संचालन में वृद्धि करते हुए मुंबई सेंट्रल से 04 से 28 अगस्त 2026 तक तथा भिवानी से 05 से 29 अगस्त 2026 तक कुल 16 ट्रिप संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल के बांद्रा टर्मिनस से 05 से 26 अगस्त तथा भिवानी से 06 से 27 अगस्त 2026 तक कुल 08 ट्रिप संचालित होंगे।
गाड़ी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल के श्रीगंगानगर से 02 से 23 अगस्त तथा समस्तीपुर से 04 से 25 अगस्त 2026 तक कुल 08 ट्रिप संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 06181/06182 कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल के कोयम्बटूर से 13 अगस्त से 03 सितंबर तथा जयपुर से 16 अगस्त से 06 सितंबर 2026 तक कुल 08 ट्रिप संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 09707/09708 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल के जयपुर से 23 अगस्त से 06 सितंबर तथा बांद्रा टर्मिनस से 24 अगस्त से 07 सितंबर 2026 तक कुल 06 ट्रिप संचालित होंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा स्टेशनों पर यात्री भीड़ की स्थिति और यात्रियों की मांग की लगातार समीक्षा की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर भी अतिरिक्त विशेष रेलसेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा, ताकि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिल सके।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के संचालन की तिथि और समय की पुष्टि रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली से कर लें तथा निर्धारित श्रेणी के टिकट के साथ ही यात्रा करें।रक्षाबंधन के आगामी त्यौहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आवागमन की मांग को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने व्यापक प्रबंध किए हैं। यात्रियों को आरामदायक और सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए विशेष रेलसेवाओं का संचालन, विभिन्न नियमित रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बों की बढ़ोतरी और पहले से संचालित विशेष रेलसेवाओं के फेरों में वृद्धि की गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे अगस्त माह के दौरान 55 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के 148 अतिरिक्त डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जा चुके हैं। इसके साथ ही स्पेशल रेलसेवाओं के माध्यम से अब तक कुल 192 ट्रिप नोटिफाई की जा चुकी है। इससे अधिक यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के साथ-साथ त्यौहार के दौरान सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
रक्षाबंधन के अवसर पर घर जाने वाले प्रवासियों और यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज, बांद्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, भिवानी, सीकर, रींगस, श्रीगंगानगर, लक्ष्मीबाई नगर, लालकुआं, साबरमती, मदार, नारनौल और समस्तीपुर सहित देश के प्रमुख शहरों के लिए विशेष रेलसेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही पहले से संचालित विशेष रेलसेवाओं के फेरों में भी वृद्धि की गई है।
रक्षाबंधन के अवसर पर गाड़ी संख्या 04161/04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04161 प्रयागराज से प्रत्येक सोमवार, दिनांक 10 अगस्त 2026 से 30 नवंबर 2026 तक 17 ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 04162 सीकर से प्रत्येक मंगलवार, दिनांक 11 अगस्त 2026 से 01 दिसंबर 2026 तक 17 ट्रिप संचालित होगी। इस प्रकार कुल 34 ट्रिप होंगी।
गाड़ी संख्या 05344/05345 लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05344 लालकुआं से प्रत्येक बुधवार, दिनांक 02 सितंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक 13 ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 05345 साबरमती से प्रत्येक गुरुवार, दिनांक 03 सितंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक 13 ट्रिप संचालित होगी। दोनों दिशाओं में कुल 26 ट्रिप होंगी।
गाड़ी संख्या 09639/09640 मदार-नारनौल-मदार दैनिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15 अगस्त 2026 से 24 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में 41-41 ट्रिप सहित कुल 82 ट्रिप संचालित की जाएंगी।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पहले से संचालित विशेष रेलसेवाओं के फेरों में भी वृद्धि की गई है। गाड़ी संख्या 04735/04736 श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल के श्रीगंगानगर से 20 एवं 27 अगस्त तथा लक्ष्मीबाई नगर से 21 एवं 28 अगस्त 2026 को कुल 04 ट्रिप संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के संचालन में वृद्धि करते हुए मुंबई सेंट्रल से 04 से 28 अगस्त 2026 तक तथा भिवानी से 05 से 29 अगस्त 2026 तक कुल 16 ट्रिप संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल के बांद्रा टर्मिनस से 05 से 26 अगस्त तथा भिवानी से 06 से 27 अगस्त 2026 तक कुल 08 ट्रिप संचालित होंगे।
गाड़ी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल के श्रीगंगानगर से 02 से 23 अगस्त तथा समस्तीपुर से 04 से 25 अगस्त 2026 तक कुल 08 ट्रिप संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 06181/06182 कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल के कोयम्बटूर से 13 अगस्त से 03 सितंबर तथा जयपुर से 16 अगस्त से 06 सितंबर 2026 तक कुल 08 ट्रिप संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 09707/09708 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल के जयपुर से 23 अगस्त से 06 सितंबर तथा बांद्रा टर्मिनस से 24 अगस्त से 07 सितंबर 2026 तक कुल 06 ट्रिप संचालित होंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा स्टेशनों पर यात्री भीड़ की स्थिति और यात्रियों की मांग की लगातार समीक्षा की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर भी अतिरिक्त विशेष रेलसेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा, ताकि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिल सके।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के संचालन की तिथि और समय की पुष्टि रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली से कर लें तथा निर्धारित श्रेणी के टिकट के साथ ही यात्रा करें।