तस्वीर में जयपुर के एक विद्यालय परिसर में अतिथि, शिक्षक और विद्यार्थी वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाते और सहयोग का संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं।

जयपुर, 13 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कोदर, सांगानेर, जयपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में 70 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

यह कार्यक्रम मुकुल माधव फाउंडेशन ने अपने सीएसआर पार्टनर फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय समुदाय में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 70 पौधे लगाए गए। इनके संरक्षण और नियमित देखभाल के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के साथ स्वच्छ वायु, छाया और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में गोपाल जी चलवारिता जी, मनीष चलवरिया जी, सुरेश चलवरिया जी, दुर्गा देवी जी (संस्थान प्रधान), नानू लाल जाट जी, सीताराम सोनी जी, राजेश जी सैनी, सरोज भंडारी जी, ललिता कँवर जी, श्री दयाराम स्वामी (CSR Executive, मुकुल माधव फाउंडेशन), श्री गिरीश जी (फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में किए गए वृक्षारोपण के साथ विद्यार्थियों और विद्यालय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Tags: