राज्यसभा सांसद रामराव वाडकुटे के निधन पर राज्यपाल बागडे ने जताया शोक
| राज्यपाल सचिवालय ने बयान जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने का संबल देने की प्रार्थना की है।
जयपुर, 22 नवम्बर। राज्यसभा सांसद श्री रामराव सखाराम वाडकुटे के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर के बीच राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सांसद के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत श्री रामराव सखाराम वाडकुटे की पुण्यात्मा को शांति मिले और उनके शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय दुःख को सहन करने का संबल प्राप्त हो।
राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन राजस्थान की ओर से 22 नवम्बर को जारी शोक संवेदना में राज्यपाल ने राज्यसभा सांसद के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।