जयपुर के श्री अमरापुर दरबार में देवउठनी एकादशी पर स्वामी भगत प्रकाश महाराज के सानिध्य में प्रभात फेरी।

जयपुर। कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्री अमरापुर दरबार में देवउठनी एकादशी एवं हरिप्रबोधिनी एकादशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य स्वामी भगत प्रकाश महाराज के सानिध्य में विशेष हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी निकाली गई। भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण और सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की भव्य झांकियों के साथ निकली प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। मंदिर परिसर गुरु गोविंद के जयकारों और हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा।

प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए हरि नाम का संकीर्तन किया और गुरु महिमा का गुणगान किया। स्वामी भगत प्रकाश महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण और सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की झांकियों का मंचन किया गया। बाल गोपालों की ओर से प्रस्तुत झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति संगीत, संकीर्तन और प्रभु के जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

एकादशी के पावन अवसर पर श्री मंदिर के समाधि स्थल पर विशेष पुष्प सज्जा की गई। फूलों से सजे मंदिर परिसर और गुरु महाराज की दिव्य उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। प्रभात फेरी में शामिल संतों और श्रद्धालुओं ने सद्गुरु टेऊँराम महाराज के भजनों तथा हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजन में पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती के अनोखे संगम का आध्यात्मिक भाव भी देखने को मिला। श्रद्धा और आस्था के साथ मनाए गए इस पर्व में बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। उत्सव में स्वामी मनोहर लाल जी महाराज, संत मोहन लाल जी महाराज (संत मोनूराम जी) और संत हरिओम लाल जी सहित अन्य संतों की उपस्थिति रही। सद्गुरु टेऊँराम महाराज की महिमा, हरिनाम संकीर्तन, प्रभात फेरी, कार्तिक कथा, प्रवचन, श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना के बीच धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर एकादशी व्रत की प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी में फल, साव, खीर और सिंघाड़े शामिल रहे।

श्री अमरापुर दरबार में कार्तिक महोत्सव का समापन 24 नवंबर (मंगलवार) को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होगा। इस दिन प्रातः 6 से 11 बजे तक कार्तिक प्रभात फेरी और श्री हरिनाम संकीर्तन की पूर्णाहुति होगी। कार्यक्रम में संतों द्वारा भजन-कीर्तन और सत्संग किया जाएगा। इसके साथ ही प्रेम प्रकाश ग्रंथ, गीता और कार्तिक कथा का परायण, भगवान श्री सत्यनारायण कथा तथा विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ कार्तिक महोत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा।

Tags: