राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति और भारतीयता का गौरव है।

जयपुर, 13 सितम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि हिन्दी आज विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषाओं में एक है और देश के स्वाभिमान की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में फैले भारतवासियों को हिन्दी अपनत्व की डोर से जोड़ती है।

राज्यपाल श्री बागडे ने हिन्दी को तकनीक से जोड़ते हुए इसे आधुनिक विश्व भाषा बनाए जाने का आह्वान किया। हिन्दी दिवस के अवसर पर उनके इस संदेश में भाषा को भारतीय संस्कृति, भारतीयता और देश के स्वाभिमान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

Tags: