मंदिर के हॉल में बैठकर आरती और भजन संध्या का आनंद लेते श्रद्धालु।

जयपुर। महावीर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर का 42वां स्थापना दिवस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। सुबह से मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। शाम को 108 दीपकों से आरती की गई, इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ।

भजन संध्या में प्रसिद्ध संगीतकार विजय विजयवर्गीय एवं पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद लिया।

मंदिर कमेटी के मंत्री सुनील बज ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक पवन जैन (तिजारा वाले) सहित कमेटी के सदस्यों एवं समाजबंधुओं ने व्यवस्थाएं संभाली।

कार्यक्रम में नितिन पाटनी एवं राकेश पहाड़िया परिवार की ओर से विशेष प्रायोजन किया गया। वहीं पदम नीरज गंगवाल परिवार की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में के.के. अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल की ओर से श्रद्धालुओं को श्रीफल वितरित किए गए।

Tags: