रामदेवरा मेले के दौरान बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन समय में संशोधन किया है। ये विशेष रेलसेवाएं 15 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक संचालित होंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04861 भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 15.09.26 से 25.09.26 तक 11 ट्रिप करेगी। यह भगत की कोठी से 09.10 बजे रवाना होकर 13.50 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04862 रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल रेलसेवा इसी अवधि में 11 ट्रिप करेगी। यह रामदेवरा से 14.30 बजे रवाना होकर 19.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह रेलसेवा जोधपुर, राईकाबाग, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट और फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 04861 और 04862 में 12 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।

दूसरी जोड़ी में गाड़ी संख्या 04863 भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 15.09.26 से 25.09.26 तक 11 ट्रिप करेगी। यह भगत की कोठी से 06.15 बजे रवाना होकर 11.20 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04864 रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल रेलसेवा 15.09.26 से 25.09.26 तक 11 ट्रिप करेगी। यह रामदेवरा से 12.00 बजे रवाना होकर 16.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04863 और 04864 का ठहराव जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट और फलौदी स्टेशनों पर रहेगा। इस रेलसेवा में भी 12 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।

तीसरी जोड़ी में गाड़ी संख्या 04865 जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 15.09.26 से 25.09.26 तक 11 ट्रिप करेगी। यह जोधपुर से 17.30 बजे रवाना होकर 22.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04866 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा इसी अवधि में 11 ट्रिप करेगी। यह रामदेवरा से 23.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04865 और 04866 का ठहराव जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट और फलौदी स्टेशनों पर रहेगा। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।

रामदेवरा मेले के दौरान 15 सितंबर से 25 सितंबर तक संचालित होने वाली इन तीन जोड़ी विशेष रेलसेवाओं से यात्रियों को निर्धारित समय पर रामदेवरा पहुंचने और वापसी की सुविधा मिलेगी।

Tags: