प्रयास संस्थान ने 501 जरूरतमंद बच्चों की दीपावली बनाई खास, मिठाई और उपहार बांटे
कच्ची बस्ती में घर-घर जाकर 501 बच्चों को बांटे गए गिफ्ट हैम्पर, मिठाई, पटाखे और गर्म कपड़े पाकर खिले बच्चों के चेहरे।
प्रयास संस्थान के अध्यक्ष अमर गुप्ता दीपावली पर जरूरतमंद बच्चों को उपहार वितरित करते हुए।
दीपावली के पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से प्रयास संस्थान की ओर से उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान ने 501 बच्चों को मिठाई, पटाखे, खिलौना बंदूक, रोशनी, फुलझड़ी, गर्म टी-शर्ट और कपड़ों सहित विभिन्न उपहार वितरित किए।
कार्यक्रम संयोजक एवं संस्थान के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर 501 जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष गिफ्ट हैम्पर तैयार किए गए। इन हैम्पर में मिठाई, पटाखे, खिलौना बंदूक, रोशनी, फुलझड़ी, गर्म टी-शर्ट और कपड़े सहित अन्य उपहार शामिल किए गए।
संस्थान की ओर से कच्ची बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को घर-घर जाकर गिफ्ट हैम्पर वितरित किए गए, ताकि बच्चे भी दीपावली का त्योहार खुशियों के साथ मना सकें।
इस कार्यक्रम में घनश्याम सैनी, रमेश रामराख्यानी, भूपेंद्र सिंह और डैनी जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रयास संस्थान की इस पहल के तहत 501 जरूरतमंद बच्चों तक दीपावली की खुशियां और त्योहार से जुड़े उपहार पहुंचाए गए।