लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और फरार गैंगस्टर हरिचन्द जाट उर्फ हरि बॉक्सर को अमेरिका में डिटेन किया गया है। संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के अभियान के तहत इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार संगठित अपराध एवं आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एडीजीपी श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में राजस्थान एजीटीएफ के प्रयासों से हरि बॉक्सर को अमेरिका में डिटेन किया गया।

इस कार्रवाई में एटीएस डीआईजी एवं इंटरपोल लाइजनिंग ऑफिसर श्री योगेश यादव के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने महत्वपूर्ण सूचनाएं जुटाईं। राजस्थान पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। इसके बाद आरोपी की लोकेशन और गिरफ्तारी से संबंधित प्रयासों के तहत करीब 5 देशों में 14 बार रेफरेंस भेजे गए।

राजस्थान पुलिस की ओर से आरोपी के संबंध में प्रोविजनल अरेस्ट रिक्वेस्ट, अपडेटेड ब्रीफ डोजियर और फिंगरप्रिंट भी भेजे गए थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई इस समन्वित कार्रवाई के बाद हरिचन्द जाट उर्फ हरि बॉक्सर को अमेरिका में डिटेन किया गया है।

फिलहाल हरि बॉक्सर को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। राजस्थान पुलिस के संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रेड कॉर्नर नोटिस और इंटरपोल के माध्यम से विभिन्न देशों में किए गए प्रयासों के बाद आरोपी को भारत लाने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Tags: