यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते 9 और 10 अक्टूबर को मथुरा-अलवर रेलसेवा रद्द, यात्रियों पर असर
पलवल-मथुरा रेलखंड पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने मथुरा-अलवर और अलवर-मथुरा रेलसेवाओं को दो दिनों के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया है।
Update: 2026-10-08 12:46 GMT
पलवल-मथुरा रेलखंड पर मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशनों पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के चलते मथुरा-अलवर और अलवर-मथुरा रेलसेवाएं 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 51971 मथुरा-अलवर रेलसेवा दिनांक 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 51972 अलवर-मथुरा रेलसेवा भी दिनांक 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
रेलवे द्वारा पलवल-मथुरा रेलखंड के मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। इसके कारण 9 और 10 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली इन रेलसेवाओं का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।