ठाकुरबारी-मंकी हिल भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और कई का संचालन आंशिक रूप से निरस्त
मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल सेक्शन में भूस्खलन के बाद कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रद्द की गईं। जानिए प्रभावित रेलसेवाओं की पूरी सूची।
मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य हुए भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाएं रद्द तथा आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को निर्धारित मार्ग पर यात्रा में बदलाव का सामना करना पड़ेगा।
प्रभावित रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम रेलसेवा दिनांक 08.07.26 को पूर्णतः रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 09.07.26 को रद्द रहेगी।
इसके अलावा कई रेलसेवाओं का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो दिनांक 07.07.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान कर चुकी है, सूरत तक ही संचालित होगी। अर्थात यह सूरत-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 08.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर सूरत से संचालित होगी। अर्थात यह बान्द्रा टर्मिनस-सूरत के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो दिनांक 07.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान कर चुकी है, वापी तक ही संचालित होगी। अर्थात यह वापी-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 08.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी से संचालित होगी। अर्थात यह बान्द्रा टर्मिनस-वापी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12489, श्रीगंगानगर-दादर रेलसेवा, जो दिनांक 07.07.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान हुई है, वापी तक ही संचालित होगी। अर्थात यह वापी-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12490, दादर-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 08.07.26 को दादर के स्थान पर वापी से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह दादर-वापी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा, जो दिनांक 07.07.26 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान हुई है, वलसाड तक ही संचालित होगी। अर्थात यह वलसाड-दादर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ़ रेलसेवा दिनांक 08.07.26 को दादर के स्थान पर वलसाड से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह दादर-वलसाड के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 12996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो दिनांक 07.07.26 को अजमेर से प्रस्थान हुई है, वलसाड तक ही संचालित होगी। अर्थात यह वलसाड-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12995, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा दिनांक 08.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वलसाड से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह बान्द्रा टर्मिनस-वलसाड के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खलन के कारण उपरोक्त रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।