यात्रियों को बड़ी राहत: 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अगस्त से डिब्बों की स्थाई बढ़ोतरी करेगा रेलवे
उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अगस्त 2026 से स्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है।
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 6 जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की स्थाई बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग रेलसेवाओं में अगस्त 2026 से चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12988/12987 अजमेर-सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा में अजमेर से 01.08.26 से तथा सियालदाह से 02.08.26 से 01 फर्स्ट मय सेकण्ड एसी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 02.08.26 से तथा पुरी से 05.08.26 से 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 22471/22472 लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा में लालगढ़ से 01.08.26 से तथा दिल्ली सराय से 03.08.26 से 01 थर्ड एसी और 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।
गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 01.08.26 से तथा उदयपुर सिटी से 02.08.26 से 01 थर्ड एसी और 01 शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 22473/22474 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 03.08.26 से तथा बांद्रा टर्मिनस से 04.08.26 से 01 थर्ड एसी और 01 शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 12495/12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 06.08.26 से तथा कोलकाता से 07.08.26 से 01 थर्ड एसी और 01 शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से स्थाई रूप से लागू की जा रही है।