यात्रियों के लिए राहत: 2 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-दिल्ली और हिसार-तिरूपति रेलसेवा में निर्धारित अवधि तक अतिरिक्त एसी डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 02 जोड़ी रेलसेवाओं में वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इससे निर्धारित अवधि में यात्रियों को अतिरिक्त वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा मिल सकेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 16.08.26 से 31.08.26 तक तथा दिल्ली से दिनांक 17.08.26 से 01.09.26 तक 01 थर्ड एसी और 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14723/14724 हिसार-तिरूपति-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 22.08.26 से 29.08.26 तक तथा तिरूपति से दिनांक 24.08.26 से 31.08.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
रेलवे के इस निर्णय के तहत निर्धारित अवधि में दोनों रेलसेवाओं में वातानुकूलित श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे उपलब्ध रहेंगे, जिससे अतिरिक्त यात्री यातायात के दौरान यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।