एक मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े मतदाता वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-असारवा एक तरफा स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इस विशेष रेलसेवा के संचालन से त्योहारी सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 01826 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-असारवा एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 05 नवंबर 2026 को एक ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से सुबह 07:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:30 बजे असारवा पहुंचेगी।

रेलवे की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन अपने सफर के दौरान ग्वालियर, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड एवं महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

इस रेलसेवा में कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 03 द्वितीय शयनयान, 13 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। रेलवे की यह एक तरफा स्पेशल रेलसेवा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए संचालित की जा रही है।

Tags: