जयपुर-पुणे एक्सप्रेस रेलसेवा खडकी तक ही चलेगी, मध्य रेलवे ने बदला रूट
पुणे-दौंड रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण 10 और 11 अक्टूबर को 12940 और 12939 ट्रेनें पुणे के बजाय खडकी से संचालित की जाएंगी।
मध्य रेलवे के पुणे मंडल के पुणे-दौंड रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते जयपुर-पुणे-जयपुर रेलसेवा प्रभावित रहेगी। तकनीकी कार्य के कारण दोनों दिशाओं की रेलसेवा खडकी-पुणे-खडकी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, तकनीकी कार्य के चलते गाड़ी संख्या 12940 जयपुर-पुणे रेलसेवा 10 अक्टूबर 2026 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, लेकिन खडकी तक ही संचालित होगी। इसके चलते यह रेलसेवा खडकी-पुणे के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 12939 पुणे-जयपुर रेलसेवा 11 अक्टूबर 2026 को पुणे के स्थान पर खडकी से संचालित होगी। यह ट्रेन खडकी से 17.35 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण पुणे-खडकी के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
पुणे-दौंड रेलखंड पर निर्धारित तकनीकी कार्य के चलते जयपुर और पुणे के बीच संचालित होने वाली दोनों रेलसेवाओं में यह बदलाव प्रभावी रहेगा।