तस्वीर में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम नजर आ रहे हैं, जो हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक हैं।

जयपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के अभियान प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाली यह तिरंगा यात्रा प्रातः 9 बजे अल्बर्ट हॉल से प्रारंभ होकर बड़ी चौपड़ तक निकाली जाएगी।

डॉ. मिथिलेश गौतम ने बताया कि तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। यात्रा में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना का प्रसार करना है। अभियान के अंतर्गत आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल आमजन में राष्ट्र के प्रति भक्ति की भावना को बढ़ाने का कार्य कर रही है। डॉ. मिथिलेश गौतम ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जयपुर में आयोजित होने वाली यह यात्रा अभियान की प्रमुख गतिविधियों में शामिल होगी।

Tags: