जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। रेलवे ने नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित होने वाली इस ट्रेन के मार्ग में आने वाले चित्तौड़गढ़, रतलाम, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा 26.08.26 से जयपुर से संशोधित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी। यह ट्रेन रतलाम स्टेशन पर संशोधित समय के अनुसार 17.20 बजे पहुंचेगी और 17.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद वापी स्टेशन पर ट्रेन का संशोधित आगमन समय 02.21 बजे और प्रस्थान समय 02.23 बजे रहेगा। ट्रेन निर्धारित समय पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 27.08.26 से बांद्रा टर्मिनस से संशोधित समय के अनुसार संचालित होगी। यह ट्रेन बोरीवली स्टेशन पर 08.57 बजे पहुंचेगी और 09.00 बजे प्रस्थान करेगी। आगे चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर इसका संशोधित आगमन समय 23.50 बजे और प्रस्थान समय 23.55 बजे रहेगा। इसके बाद ट्रेन निर्धारित समय पर जयपुर पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा किए गए इस बदलाव के तहत जयपुर-बांद्रा टर्मिनस और बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस के निर्धारित स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन लागू होगा।

Tags: