रामदेवरा मेले में यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे चलाएगा 04 जोड़ी विशेष रेलसेवाएं
रामदेवरा मेले के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे 04 जोड़ी विशेष रेलसेवाएं चलाएगा। जानिए ट्रेनों की तारीख, समय, ठहराव और डिब्बों की पूरी जानकारी।
रामदेवरा मेले के दौरान बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 04 जोड़ी विशेष रेलसेवाओं के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें भगत की कोठी-रामदेवरा-भगत की कोठी की 03 जोड़ी तथा श्रीगंगानगर-पोकरण-श्रीगंगानगर की 01 जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवा शामिल है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, भगत की कोठी-रामदेवरा-भगत की कोठी के लिए 03 जोड़ी तथा श्रीगंगानगर-पोकरण-श्रीगंगानगर के लिए 01 जोड़ी विशेष रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित अवधि में किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 04861 भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 28 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 तक 29 ट्रिप संचालित होगी। यह भगत की कोठी से 09.10 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04862 रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल रेलसेवा 28 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 तक 29 ट्रिप चलेगी। यह रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 04863 भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 11 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक 15 ट्रिप संचालित होगी। यह भगत की कोठी से 06.15 बजे रवाना होकर 10.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04864 रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल रेलसेवा 11 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक 15 ट्रिप चलेगी। यह रामदेवरा से 11.00 बजे रवाना होकर 15.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलौदी स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 04865 भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा 11 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक 15 ट्रिप चलेगी। यह भगत की कोठी से 16.00 बजे रवाना होकर 21.20 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04866 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा 11 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक 15 ट्रिप संचालित होगी। यह रामदेवरा से 22.00 बजे रवाना होकर रात्रि 02.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलौदी स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें 12 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 04741 श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल रेलसेवा 12 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक 15 ट्रिप संचालित होगी। यह श्रीगंगानगर से 10.15 बजे रवाना होकर 19.50 बजे पोकरण पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04742 पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा 12 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक 15 ट्रिप चलेगी। यह पोकरण से 20.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। मार्ग में केसरी सिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ़, राजियासर, अरजनसर, महाजन, लूनकरनसर, धीरेरा, लालगढ़, कोलायत, फलौदी और रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए इन 04 जोड़ी विशेष रेलसेवाओं का संचालन यात्रियों के आवागमन को सुविधा प्रदान करने के लिए निर्धारित तिथियों और समय के अनुसार किया जाएगा।