कुआलालंपुर में भारतीय महिला लेक्रोज टीम ने जीता कांस्य, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई
मलेशिया के कुआलालंपुर में अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान की जनजाति क्षेत्र की खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।
जयपुर, 1 सितम्बर। मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रसन्नता जताते हुए टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने पदक जीतने वाली जनजाति क्षेत्र की राजस्थान की खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी क्षेत्र की बेटियों ने देश और राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की बेटियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद उम्दा प्रदर्शन किया है। यह अनुकरणीय है।
राज्यपाल ने लेक्रोज खेल को प्रोत्साहन देने के लिए खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता भी दी है और निरंतर उनका उत्साहवर्धन किया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम की कांस्य पदक जीत की उपलब्धि के साथ जनजाति क्षेत्र की राजस्थान की खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी राज्यपाल ने विशेष रूप से सराहा।
यह सफलता सीमित संसाधनों के बीच राजस्थान की बेटियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने की उपलब्धि के रूप में सामने आई है।