मैंगलोर विश्वविद्यालय से फार्मास्युटिकल मार्केटिंग में पीएचडी प्राप्त करने वाले शोधार्थी दीपक पालीवाल।

मैंगलोर विश्वविद्यालय ने जयपुर निवासी श्री दीपक पालीवाल को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग में मार्केटिंग की रणनीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर शोध कर यह शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है।

श्री दीपक पालीवाल ने अपना शोध “भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग में मी-टू मार्केटिंग का महत्व” (Significance of Me Too Marketing in Indian Pharmaceutical Industry) विषय पर पूरा किया है। यह शोध मैंगलोर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग (Department of Business Administration) में प्रो. पुत्तन्ना के. के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शोध के दौरान श्री दीपक पालीवाल ने निष्कर्ष निकाला कि मी-टू मार्केटिंग को केवल किसी उत्पाद की नकल या प्रतिकृति तैयार करने की रणनीति तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। यह बाजार में प्रवेश करने की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रक्रिया है। इसकी सफलता अंततः इस बात पर निर्भर करती है कि कंपनियां मूल दवा के अणु (Molecule) से आगे बढ़कर अपने उत्पाद को किस तरह विशिष्ट पहचान और अलग स्थान प्रदान करती हैं।

उनके शोध में फार्मास्युटिकल उद्योग में उत्पाद की पहचान और बाजार में अपनी अलग जगह स्थापित करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति के महत्व को रेखांकित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि श्री दीपक पालीवाल ने इससे पहले उदयपुर स्थित भूपाल नोबल्स कॉलेज से बी.फार्मा तथा मणिपाल विश्वविद्यालय से एम.फार्मा की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने मैंगलोर विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ी है।

श्री दीपक पालीवाल की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।

Tags: