मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में सड़क सुरक्षा तख्तियां लिए एनसीसी कैडेट्स से संवाद करते दिख रहे हैं।

जयपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के अभियान में जुटे एनसीसी कैडेट्स का शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने जयपुर के रामबाग चौराहे पर कैडेट्स से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वतः अनुशासन के साथ यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए। यातायात नियमों का पालन करने से न केवल स्वयं को, बल्कि दूसरों को भी सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कैडेट्स को चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया और दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। रामबाग चौराहे पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में जुटे एनसीसी कैडेट्स से मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के दौरान यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में स्वतः अनुशासन विकसित करने का संदेश दिया गया।

Tags: