ब्यावर के श्मशान भैरव मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव के दौरान महाआरती में शामिल श्रद्धालु।

ब्यावर। विजयनगर रोड स्थित मुक्ति धाम के श्री श्मशान भैरव मंदिर में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। श्री भैरव भक्त परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भगवान भैरव के समक्ष 56 भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई।

मुख्य उपासक जुगल बंसल ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर 56 भोग की झांकी सजाकर भगवान को भोग अर्पित किया गया। अपराह्न 4 बजकर 15 मिनट पर महाआरती आयोजित हुई। इसके बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।

महोत्सव में महावीर शर्मा, प्रद्युम्न टाक, पीयूष बंसल, गिरीश बंसल, राधेश्याम अरोड़ा, राजेश गर्ग, कमल भाटी, राजेंद्र अग्रवाल, रमेश भाटी, कपिल सेन, अशोक टेलर, मनोज झंवर, विनोद सीटू बंसल और मुकेश कांकरिया सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। 56 भोग की झांकी, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव संपन्न हुआ।

Tags: