ब्यावर में इस्कॉन केन्द्र का भव्य शुभारंभ, कृष्ण भक्ति के प्रसार को मिला नया मंच

ब्यावर में इस्कॉन केन्द्र का शुभारंभ हुआ, जहां कृष्ण भक्ति, संकीर्तन और धार्मिक आयोजनों के साथ नई आध्यात्मिक गतिविधियों की शुरुआत हुई।

Update: 2026-07-27 08:09 GMT

तस्वीर में ब्यावर के इस्कॉन केंद्र के उद्घाटन अवसर पर एकत्रित हुए श्रद्धालु और संतजन नजर आ रहे हैं।

ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। ब्यावर के छावनी रोड स्थित नवरंग नगर में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) केन्द्र का भव्य शुभारंभ किया गया। इस्कॉन मंदिर जयपुर के अध्यक्ष एवं मारवाड़ अंचल के सचिव पंच रत्न हरि प्रभु ने फीता काटकर केन्द्र का उद्घाटन किया।

शुभारंभ अवसर पर भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन किया। आयोजित विशेष कथा में इस्कॉन मंदिर जोधपुर के अध्यक्ष सुन्दरलाल हरि प्रभु ने कहा कि जगत में श्रीकृष्ण ही परम और मूल भगवान हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण भक्ति एवं सनातन धर्म के फैलाव के लिए इस केन्द्र का शुभारंभ किया गया है।

कार्यक्रम में जगन्नाथ ट्रस्ट अध्यक्ष पूर्व विधायक माणक ङाणी, विजय तंवर, रमेश शर्मा और रामगोपाल अग्रवाल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पदम सुन्दर दास हरि प्रभु, केन्द्र प्रभारी रघुनंदन हरि प्रभु, पंकज भंङारी, गोपाल घनश्याम, रोहित भटनागर, चिराग माथुर, प्रकाश चंद सेठी, सुनील आसनानी और मुकेश जांगिङ सहित जोधपुर, जयपुर, अजमेर एवं ब्यावर के इस्कॉन अनुयायी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर आरती के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। केन्द्र में प्रतिदिन माला जप, मंगल आरती और कीर्तन के आयोजन किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News