तस्वीर में जयपुर हेरिटेज होटल में आयोजित आमेर रोड विकास समिति की बैठक के दौरान अध्यक्ष, पदाधिकारी, सदस्य और अतिथि नजर आ रहे हैं।

जयपुर में आमेर रोड विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार 27 सितंबर 2026 को जयपुर हेरिटेज होटल, आमेर रोड, जयपुर में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सुचारू संचालन, पूर्व में लिए गए निर्णयों, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत समिति के अध्यक्ष श्री गिरधारीलाल जी शर्मा ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ की। इसके बाद समिति के सुचारू संचालन और आगामी लक्ष्यों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमाकांत जी शर्मा एडवोकेट एवं श्री दोलत जी त्रिलोकानी ने बताया कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में संबंधित विभागों को पत्र व्यवहार किया गया है। उन्होंने आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

विशेष बैठक में वार्ड संख्या 139 की पार्षद श्रीमती रेणु खंडेलवाल और उनके पति सरपंच श्री गिरिराज जी खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में समिति के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने दोनों अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री गिरधारीलाल जी शर्मा, मंत्री दिनेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दोलत जी त्रिलोकानी एवं श्री रमाकांत जी शर्मा एडवोकेट, श्री लक्ष्मण जी शर्मा, श्री दीपक जी गोयल, श्री के पी सिंह जी, श्री तरुण राज जी पांचाल, श्री महेश जी धाभाई, श्री राजेश जी वर्मा, श्री विकल्प जी जोशी, श्रीमान सोमनाथ जी कर, श्री सुनील कुमार जी वर्मा, अरुण जी गुप्ता, श्री कन्हैयालाल जी सैनी, श्री ताराचंद जी चावला, श्री मनीष कुमार जी पारीक, श्री पुरुषोत्तम जी वरयानी, श्री करण जी अलवानी, श्री डी पी सिंह जी, श्री हेमेंद्र जी (हेमू बन्ना), श्री अब्दुल जी कादिर, श्री अब्दुल जी रफीक, श्री सत्येंद्र अग्रवाल, श्रीमती मीना पारीक, श्री अनिल जी गोलीमार, श्री निर्मल जी दत्ता, श्री नौशाद भाई सड़वा, श्रीमान उस्मान जी खान, श्री किशन लाल जी चित्तौड़िया, श्री प्रभुदयाल जी विजयवर्गीय, श्री अनूप जी गुप्ता, श्री रामनारायण जी शर्मा, श्री राजवीर जी शर्मा, श्री जितेंद्र जी माहेश्वरी, श्री महेंद्र जी गुप्ता, श्री भरत जी सोनी और श्री दिनेश जी खंडेलवाल सहित सभी सदस्य उपस्थित हुए।

समिति के अध्यक्ष श्री गिरधारी लाल जी शर्मा ने कहा कि समिति ने हमेशा एकजुटता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों की भावना के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि समिति जिस मुकाम पर है, वह सभी सदस्यों के निरंतर सहयोग और बहुमूल्य सुझावों का परिणाम है।

समिति के महामंत्री श्री दिनेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी समिति की सफलता उसके सदस्यों के आपसी तालमेल और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने वैदिक सूक्त “समानो मंत्र: समिति: समानी” का उल्लेख करते हुए कहा कि विचार, संकल्प और उद्देश्य एक होने चाहिए। इसी एकजुटता के साथ समिति के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

बैठक के समापन पर समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमान दीपक जी गोयल ने कहा कि किसी भी समिति को बहुत ऊपर पहुंचने के लिए लगातार मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करना पड़ता है, जिससे लोग उसे देखकर प्रेरित होते हैं और धीरे-धीरे उसका सम्मान करने लगते हैं।

बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने वार्ड पार्षद 135 के श्रीमान विमल जी अग्रवाल का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया। इसके पश्चात वार्ड 140 के पार्षद श्रीमान भूपेंद्र जी मीणा का भी साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

आमेर रोड विकास समिति की बैठक में विकास कार्यों, पूर्व निर्णयों पर किए गए पत्र व्यवहार, आगामी कार्यक्रमों और समिति के लक्ष्यों को लेकर सदस्यों की भागीदारी के साथ चर्चा हुई। बैठक में समिति की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सामूहिक प्रयासों के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

Tags: