तस्वीर में नेशनल ओपन इंडिपेंडेंस कराटे चैंपियनशिप के दौरान बाएं से दाएं एक महिला खिलाड़ी, बीच में स्वर्ण और कांस्य पदक पहने श्री अविनाश, एक अन्य महिला खिलाड़ी और दाईं ओर सूट पहने एक अधिकारी सामा इंडोर स्टेडियम में नजर आ रहे हैं।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अविनाश ने नेशनल ओपन इंडिपेंडेंस कराटे चैम्पियनशिप–2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक और कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर वडोदरा मंडल एवं पश्चिम रेलवे का गौरव बढ़ाया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सामा इंडोर स्टेडियम, वडोदरा में आयोजित की गई। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री अनुभव सक्सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री अविनाश ने सीनियर वर्ग में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता के दौरान अपने कौशल, अनुशासन तथा दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।

काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक और कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने पर वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भडके ने श्री अविनाश को हार्दिक बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री अविनाश की यह उपलब्धि “Excellence Beyond Duty” की भावना को सार्थक करती है। उन्होंने अपने शासकीय दायित्वों के साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वडोदरा मंडल का गौरव बढ़ाया है।

उनकी यह सफलता अन्य रेलकर्मियों को भी अपने कार्य दायित्वों के साथ खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।

Tags: