लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस अब नियमित, 22 अगस्त से नई सेवा
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन अब अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित होगी। जानिए नया ट्रेन नंबर, समय और ठहराव।
मध्य रेल ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन संख्या 04151/04152 को नियमित कर दिया है। अब यह ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20435/20436 के रूप में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के रूप में संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 20435 दिनांक 22.08.2026 से प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 20436 दिनांक 21.08.2026 से प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से 18:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 15:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के निर्धारित ठहराव कल्याण, भुसावल, इटारसी, जबलपुर और सतना रहेंगे।
ट्रेन में कुल 22 अमृत भारत कोच होंगे। इनमें 11 सामान्य अनारक्षित कोच, 8 स्लीपर कोच, 1 पैंट्री कार और 2 लगेज-सह-दिव्यांगजन ब्रेक वैन शामिल हैं।
मध्य रेल ने यात्रियों से ट्रेन के विस्तृत समय और ठहरावों की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाने या NTES ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य रेल ने यात्रियों को ट्रेन नंबरों में हुए बदलाव पर विशेष ध्यान देने को कहा है। यह प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 21 अगस्त, 2026 को जारी की गई। प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक 2026/08/37 है और इसे डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी किया गया है।