वडोदरा मंडल के सूरत–वडोदरा सेक्शन में उत्राण स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) का महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर है। इसके लिए 01 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में ब्लॉक लिया जाएगा। कार्य के कारण भरूच–सूरत MEMU रद्द रहेगी, जबकि कई ट्रेनों को निर्धारित समय से रेग्युलेट किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का यह कार्य पूरा होने के बाद आगामी त्योहार में उत्राण से उत्तर भारत एवं देश के अन्य भागों के लिए हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें चलाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

ट्रेन संख्या 69198 भरूच–सूरत MEMU दिनांक 01, 02, 03, 05, 06, 07, 08, 09, 11, 12, 13, 14, 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को पूर्णतः रद्द रहेगी।

01 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 12656 पुरच्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल–अहमदाबाद एक्सप्रेस 40 मिनट, 19724 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर 30 मिनट, 09323 खड़की–इंदौर 20 मिनट, 19015 दादर–पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 15 मिनट और 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस 10 मिनट रेग्युलेट होगी।

02 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 12656 पुरच्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल–अहमदाबाद एक्सप्रेस 40 मिनट, 09207 बांद्रा टर्मिनस–भावनगर टर्मिनस स्पेशल 35 मिनट, 00908 सांग्राइल गुड्स टर्मिनल यार्ड–कांकड़िया 30 मिनट, 19015 दादर–पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 15 मिनट और 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 10 मिनट रेग्युलेट होगी।

03 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 12656 पुरच्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल–अहमदाबाद एक्सप्रेस 40 मिनट और 22968 प्रयागराज–अहमदाबाद एक्सप्रेस 10 मिनट रेग्युलेट होगी।

05 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 12656 पुरच्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल–अहमदाबाद एक्सप्रेस 40 मिनट, 19626 बांद्रा टर्मिनस–दौराई एक्सप्रेस 30 मिनट, 05184 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ 15 मिनट, 19015 दादर–पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 15 मिनट और 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 10 मिनट रेग्युलेट होगी।

06 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 12656 पुरच्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल–अहमदाबाद एक्सप्रेस 40 मिनट, 22938 रीवा–राजकोट एक्सप्रेस 30 मिनट, 19567 तूतीकोरिन–ओखा एक्सप्रेस 20 मिनट, 19015 दादर–पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 15 मिनट और 22543 बांद्रा टर्मिनस–लालकुआं एक्सप्रेस 10 मिनट रेग्युलेट होगी।

07 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 22210 हज़रत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट, 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट, 20920 एकता नगर–पुरच्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल 1 घंटा 30 मिनट, 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 1 घंटा 05 मिनट, 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 1 घंटा और 22717 राजकोट–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 55 मिनट रेग्युलेट होगी।

08 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट, 09419 अहमदाबाद–तिरुचिरापल्ली स्पेशल 1 घंटा 10 मिनट, 12912 हरिद्वार–वलसाड एक्सप्रेस 1 घंटा 05 मिनट, 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 1 घंटा 05 मिनट और 22717 राजकोट–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 50 मिनट रेग्युलेट होगी।

09 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 1 घंटा 40 मिनट, 22918 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट, 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 1 घंटा और 19568 ओखा–तूतीकोरिन एक्सप्रेस 45 मिनट रेग्युलेट होगी।

11 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 12656 पुरच्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल–अहमदाबाद एक्सप्रेस 40 मिनट, 20906 रीवा–एकता नगर 30 मिनट, 09185 मुंबई सेंट्रल–छपरा 20 मिनट, 19015 दादर–पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 15 मिनट और 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 10 मिनट रेग्युलेट होगी।

12 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 12656 पुरच्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल–अहमदाबाद एक्सप्रेस 40 मिनट, 19626 बांद्रा टर्मिनस–दौराई एक्सप्रेस 30 मिनट, 05184 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ 15 मिनट, 19015 दादर–पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 15 मिनट और 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 10 मिनट रेग्युलेट होगी।

13 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट, 19560 ओखा–तिरुपति एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट, 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 1 घंटा और 20968 पोरबंदर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 45 मिनट रेग्युलेट होगी।

14 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 22210 हज़रत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट, 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट, 20920 एकता नगर–पुरच्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल 1 घंटा 30 मिनट, 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 1 घंटा 05 मिनट, 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 1 घंटा और 22717 राजकोट–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 55 मिनट रेग्युलेट होगी।

15 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट, 09419 अहमदाबाद–तिरुचिरापल्ली स्पेशल 1 घंटा 10 मिनट, 12912 हरिद्वार–वलसाड एक्सप्रेस 1 घंटा 05 मिनट, 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 1 घंटा 05 मिनट और 22717 राजकोट–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 50 मिनट रेग्युलेट होगी।

16 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 1 घंटा 40 मिनट, 22918 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट, 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 1 घंटा और 19568 ओखा–तूतीकोरिन एक्सप्रेस 45 मिनट रेग्युलेट होगी।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले RailOne ऐप पर वास्तविक समय में ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें अथवा 139 पर डायल करें। उत्राण स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने के साथ आगामी त्योहार में उत्राण से उत्तर भारत एवं देश के अन्य भागों के लिए हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा।

Tags: