सिद्धपुर रेलवे स्टेशन पर डेवलपमेंट वर्क, कई ट्रेनें नहीं रुकेंगी
अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड के सिद्धपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार और ऊंचाई बढ़ाने का काम शुरू होने से 13 नवंबर तक डाउन दिशा की कई ट्रेनों का ठहराव रद्द रहेगा।
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद–पालनपुर रेलखंड स्थित सिद्धपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 के दोनों छोर पर 70-70 मीटर विस्तार और प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण सिद्धपुर स्टेशन पर डाउन दिशा की कुछ ट्रेनों का ठहराव 30 सितंबर 2026 से 13 नवंबर 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।
प्लेटफॉर्म विस्तार और ऊंचाई बढ़ाने के कार्य के चलते सिद्धपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्री गंगानगर अरावली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव 29 सितंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक नहीं रहेगा। ट्रेन संख्या 14822 गांधीग्राम-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 30 सितंबर 2026 से 13 नवंबर 2026 तक सिद्धपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
इसी अवधि में ट्रेन संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन, ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन, ट्रेन संख्या 19031 साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन और ट्रेन संख्या 79437 महेसाणा-आबू रोड डेमू का सिद्धपुर स्टेशन पर ठहराव 30 सितंबर 2026 से 13 नवंबर 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।
ट्रेन संख्या 20694 केएसआर बेंगलुरु-जोधपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 29 सितंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक सिद्धपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। ट्रेन संख्या 20951 ओखा-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव 05 अक्टूबर 2026 से 09 नवंबर 2026 तक प्रभावित रहेगा। ट्रेन संख्या 19565 ओखा-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन 02 अक्टूबर 2026 से 13 नवंबर 2026 तक सिद्धपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 05 अक्टूबर 2026 से 09 नवंबर 2026 तक सिद्धपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। ट्रेन संख्या 20496 हड़पसर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव 04 अक्टूबर 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगा। ट्रेन संख्या 12548 गांधीग्राम-आगरा कैंट एक्सप्रेस ट्रेन 05 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक सिद्धपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
ट्रेन संख्या 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस ट्रेन 08 अक्टूबर 2026 और 10 अक्टूबर 2026 को सिद्धपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
पश्चिम रेलवे ने रेल यात्रियों से उपरोक्त परिवर्तन को ध्यान में रखकर यात्रा प्रारम्भ करने का निवेदन किया है। ट्रेनों के ठहराव, मार्ग और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।