जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के 8 फेरे बढ़े, त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी राहत
त्योहारी सीजन में बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे ने जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 8 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। जानिए ट्रेन संख्या 09705/09706 के संचालन की पूरी अवधि और डिब्बों की जानकारी।
तस्वीर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन और उसका इंजन नजर आ रहा है।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का विस्तार किया है। ट्रेन संख्या 09705/09706 के 8 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे त्योहारों के दौरान जयपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 09705 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल का संचालन जयपुर से 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक 8 फेरे किया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक 8 फेरे चलेगी।
स्पेशल ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 3 सेकंड एसी, 13 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन का संचालन समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा। अतिरिक्त फेरों के साथ यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन त्योहारी अवधि में जयपुर और मुंबई के बीच यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।