मध्य रेलवे ने आसनगांव-कसारा तीसरी मार्गिका परियोजना और कसारा यार्ड में ‘अप’ यार्ड लाइन के विस्तार के लिए 7 से 18 अक्टूबर 2026 तक 12 दिनों का विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय किया है। इस ब्लॉक के कारण उपनगरीय सेवाओं के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव रहेगा। मध्य रेलवे ने 7 से 9 अक्टूबर के दौरान रेल सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।

कसारा में प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग, नॉन-इंटरलॉकिंग और पोस्ट-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए यह विशेष ब्लॉक लिया जाएगा। आसनगांव और कसारा के बीच तीसरी मार्गिका का काम कसारा और कल्याण के बीच तीसरी और चौथी मार्गिका परियोजना का हिस्सा है। इससे मेल/एक्सप्रेस और उपनगरीय रेल सेवाओं की आवाजाही को अलग करना संभव होगा तथा भविष्य में मार्ग की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक अतिरिक्त बुनियादी ढांचा तैयार होगा। इसके साथ ही परिचालन में अधिक लचीलापन, ट्रेनों की आवाजाही का बेहतर नियमन और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस बड़े प्रोजेक्ट का पूर्ण लाभ परियोजना पूरी होकर परिचालन में आने के बाद ही मिलेगा।

7 अक्टूबर 2026 बुधवार से 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार तक ब्लॉक रहेगा। 7 और 8 अक्टूबर को ब्लॉक का समय 15.35 से 20.35 बजे तक तथा 9 अक्टूबर को 00.30 से 05.30 बजे तक रहेगा। ब्लॉक का दायरा कसारा-खर्डी और उंबरमाळी-कसारा के बीच अप मेन लाइन और डाउन मेन लाइन के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 1, 3, 4 तथा अप यार्ड तक रहेगा।

ब्लॉक अवधि में आसनगांव और कसारा के बीच उपनगरीय सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। 7 और 8 अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 13.10, 14.17, 14.46 और 16.50 बजे रवाना होने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कसारा उपनगरीय रेल सेवाओं को आसनगांव में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। कसारा से 15.35, 16.16, 17.02 और 18.17 बजे रवाना होने वाली कसारा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस उपनगरीय सेवाएं क्रमशः 16.12, 16.54, 17.39 और 18.54 बजे आसनगांव से रवाना होंगी।

7 और 8 अक्टूबर को ब्लॉक से पहले डाउन नॉर्थ ईस्ट मार्ग पर कसारा जाने वाली अंतिम उपनगरीय ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 12.30 बजे रवाना होगी। अप नॉर्थ ईस्ट मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली अंतिम लोकल कसारा से 14.42 बजे रवाना होगी। ब्लॉक के बाद डाउन नॉर्थ ईस्ट मार्ग पर कसारा जाने वाली पहली लोकल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 18.28 बजे और अप नॉर्थ ईस्ट मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली पहली लोकल कसारा से 20.35 बजे रवाना होगी।

8 और 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि में भी उपनगरीय सेवाओं पर असर रहेगा। 8 अक्टूबर को 22.47 बजे और 9 अक्टूबर को 00.08 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कसारा उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी। 8 अक्टूबर को 23.14 बजे टिटवाला से रवाना होने वाली टिटवाला-ठाणे उपनगरीय सेवा तथा 9 अक्टूबर को 03.51 बजे कसारा से रवाना होने वाली कसारा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस उपनगरीय सेवा भी रद्द रहेगी।

8 और 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि में डाउन नॉर्थ ईस्ट मार्ग पर ब्लॉक से पहले कसारा जाने वाली अंतिम उपनगरीय सेवा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 21.32 बजे रवाना होगी, जबकि अप नॉर्थ ईस्ट मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली अंतिम सेवा कसारा से 22.00 बजे रवाना होगी। ब्लॉक के बाद डाउन नॉर्थ ईस्ट मार्ग पर कसारा जाने वाली पहली सेवा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 04.19 बजे और अप नॉर्थ ईस्ट मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली पहली सेवा कसारा से 04.59 बजे रवाना होगी।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। 8 अक्टूबर 2026 को यात्रा शुरू करने वाली गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य टिळक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस अब 9 अक्टूबर को 04.00 बजे लोकमान्य टिळक टर्मिनस से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य टिळक टर्मिनस-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 8 अक्टूबर से शुरू होनी थी, अब 9 अक्टूबर को 04.15 बजे लोकमान्य टिळक टर्मिनस से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 8 अक्टूबर को शुरू होनी थी, अब 9 अक्टूबर को 04.00 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस महानगरी एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 9 अक्टूबर से शुरू होनी है, अब उसी दिन 04.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 22538 लोकमान्य टिळक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 9 अक्टूबर से शुरू होनी है, अब उसी दिन 04.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी।

इगतपुरी में भी कई ट्रेनों का नियमन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 12166 गोरखपुर-लोकमान्य टिळक टर्मिनस एक्सप्रेस को 7 अक्टूबर को 18.15 से 20.00 बजे तक, गाड़ी संख्या 12533 गोमती नगर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पुष्पक एक्सप्रेस को 7 और 8 अक्टूबर को 18.30 से 20.10 बजे तक, गाड़ी संख्या 22130 अयोध्या कैंट-लोकमान्य टिळक टर्मिनस एक्सप्रेस को 8 अक्टूबर को 18.15 से 20.00 बजे तक, गाड़ी संख्या 11044 बलिया-दादर एक्सप्रेस को 9 अक्टूबर को 01.00 से 02.00 बजे तक तथा गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-लोकमान्य टिळक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस को 9 अक्टूबर को 01.15 से 02.10 बजे तक इगतपुरी में नियंत्रित किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस को 8 अक्टूबर को खर्डी में एक घंटे तथा गाड़ी संख्या 13202 लोकमान्य टिळक टर्मिनस-राजगीर एक्सप्रेस को उसी दिन आटगांव में 30 मिनट रोका जाएगा।

भुसावल मंडल में भी कई ट्रेनों के समय में 30 मिनट से 1 घंटे 25 मिनट तक नियमन किया जाएगा। 7 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार-लोकमान्य टिळक टर्मिनस वातानुकूलित एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12108 सीतापुर-लोकमान्य टिळक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमन होगा। 7 और 8 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 17618 नांदेड-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तपोवन एक्सप्रेस का नियमन किया जाएगा। 9 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य टिळक टर्मिनस एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेल और गाड़ी संख्या 12132 साईनगर शिर्डी-दादर एक्सप्रेस का नियमन होगा।

ट्रेनों के नियमन और उनके एक के बाद एक आने के कारण 7 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 22224 साईनगर शिर्डी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वंदे भारत एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11072 बलिया-लोकमान्य टिळक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22537 गोरखपुर-लोकमान्य टिळक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11062 जयनगर-लोकमान्य टिळक टर्मिनस एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य टिळक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11081 लोकमान्य टिळक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 13380 लोकमान्य टिळक टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस में विलंब होगा।

8 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 11079 लोकमान्य टिळक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12153 लोकमान्य टिळक टर्मिनस-राणी कमलापती एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 22584 लोकमान्य टिळक टर्मिनस-छपरा अंत्योदय एक्सप्रेस में विलंब होगा।

7 और 8 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12139 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपूर सेवाग्राम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11001 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बल्हारशाह नंदीग्राम एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12261 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के संचालन में विलंब होगा।

8 और 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि में गाड़ी संख्या 20104 गोरखपुर-लोकमान्य टिळक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11002 बल्हारशाह-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नंदीग्राम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12174 प्रतापगढ़-लोकमान्य टिळक टर्मिनस उद्योग नगरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22358 गया-लोकमान्य टिळक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12112 अमरावती-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस में भी विलंब होगा।

मध्य रेलवे के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर के बाद के ब्लॉक का विवरण उचित समय पर जारी किया जाएगा। रेलवे ने कहा है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा के लिए ये ब्लॉक आवश्यक हैं तथा इससे होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है।

यह प्रसिद्धी पत्रक 1 अक्टूबर 2026 को प्र. प. क्रमांक 2026/10/01 के तहत मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से जारी किया।

Tags: