भादरवी पूनम मेला: असारवा-खेड़ब्रह्मा स्पेशल ट्रेन और नमो भारत के अतिरिक्त ठहराव घोषित
अहमदाबाद मंडल ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव और खेड़ब्रह्मा से अंबाजी के लिए सीधी बस सेवा शुरू की।
भादरवी पूनम मेले में श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए असारवा-खेड़ब्रह्मा मेला स्पेशल ट्रेन और नमो भारत रैपिड रेल के अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था की है। मेला स्पेशल ट्रेन को तलोद, प्रांतिज, जादर एवं इडर स्टेशनों पर, जबकि नमो भारत रैपिड रेल को वोंध स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
ट्रेन संख्या 09405 असारवा–खेड़ब्रह्मा मेला स्पेशल का 21 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक तलोद स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 10.23/10.24 बजे, प्रांतिज स्टेशन पर 10.38/10.39 बजे, जादर स्टेशन पर 11.11/11.12 बजे और इडर स्टेशन पर 11.31/11.32 बजे रहेगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 09406 खेड़ब्रह्मा-असारवा मेला स्पेशल का 21 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक इडर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 15.55/15.56 बजे, जादर स्टेशन पर 16.05/16.06 बजे, प्रांतिज स्टेशन पर 16.43/16.44 बजे और तलोद स्टेशन पर 16.57/16.58 बजे रहेगा।
नमो भारत रैपिड रेल के तहत ट्रेन संख्या 94801 अहमदाबाद–भुज नमो भारत रैपिड रेल का 21 से 23 सितंबर 2026 तक वोंध स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 21.08/21.09 बजे रहेगा। वहीं ट्रेन संख्या 94802 भुज-अहमदाबाद नमो भारत रैपिड रेल का 22 से 24 सितंबर 2026 तक वोंध स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 06.43/06.44 बजे रहेगा।
इन अतिरिक्त ठहरावों से भादरवी पूनम मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेल कनेक्टिविटी और सुविधा उपलब्ध होगी।
भादरवी पूनम मेले के अवसर पर खेड़ब्रह्मा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खेड़ब्रह्मा रेलवे स्टेशन से अंबाजी के लिए सीधी बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। यात्री रेलवे स्टेशन से सीधे बस द्वारा मां अंबे के धाम अंबाजी पहुंच सकेंगे। इससे उन्हें अतिरिक्त रिक्शा किराए और समय की बचत होगी। इस व्यवस्था से मेले के दौरान रेल से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए खेड़ब्रह्मा से अंबाजी तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।