तस्वीर में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम, रेलवे ट्रैक और पास से गुजरती हुई एक ट्रेन दिखाई दे रही है। यह तस्वीर काल्पनिक है और एआई द्वारा केवल संदर्भ के लिए बनाई गई है।

14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को अहमदाबाद मंडल के आंबलियासन, जगुदण, मेहसाणा और भांडू मोटीदाऊ स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अहमदाबाद–पालनपुर रेलखंड के संबंधित हिस्से में सिग्नलिंग से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे। इसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू होने के बाद संबंधित रेलखंड में ट्रेनों के परिचालन की क्षमता बढ़ेगी। ट्रेनों को स्टेशनों पर दूसरी ट्रेन के गुजरने या लाइन क्लियर होने की प्रतीक्षा कम करनी पड़ेगी। इससे यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन अधिक सुचारु एवं सुगम हो सकेगा।

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 अगस्त को कई ट्रेनों को पूर्णतः रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और कुछ परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

14 अगस्त 2026 को ट्रेन संख्या 79433/79434 साबरमती–पाटन–साबरमती डेमू, 69207/69208 गांधीनगर कैपिटल–वरेठा–गांधीनगर कैपिटल मेमू, 79437/79438 मेहसाणा–आबु रोड–मेहसाणा डेमू, 79431/79432 साबरमती–मेहसाणा–साबरमती डेमू, 59509/59510 मेहसाणा–वीरमगाम–मेहसाणा पेसेंजर, 59481/59482 मेहसाणा–भीलड़ी–मेहसाणा पेसेंजर, 59475/59476 मेहसाणा–पाटन–मेहसाणा पेसेंजर, 79435/79436 साबरमती–पाटन–साबरमती डेमू, 59483/59484 मेहसाणा–पाटन–मेहसाणा पेसेंजर और 59511/59512 मेहसाणा–वीरमगाम–मेहसाणा पेसेंजर पूर्णतः रद्द रहेंगी।

ट्रेन संख्या 14822, जो 14 अगस्त 2026 को संचालित होगी, तथा ट्रेन संख्या 14821, जो 13 अगस्त 2026 को संचालित होगी, साबरमती–जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस आबु रोड–साबरमती–आबु रोड के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 20959/20960, 14 अगस्त 2026 की वलसाड–वडनगर–वलसाड इंटरसिटी एक्सप्रेस, गांधीनगर कैपिटल–वडनगर–गांधीनगर कैपिटल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 20486 साबरमती–जैसलमर इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 अगस्त 2026 को अपने निर्धारित मार्ग साबरमती–कलोल–मेहसाणा के बजाय साबरमती–कलोल–कटोसन रोड–मेहसाणा होकर संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 04173 प्रयागराज–वेरावल स्पेशल 13 अगस्त 2026 को निर्धारित मार्ग पालनपुर–मेहसाणा–वीरमगाम के बजाय पालनपुर–भीलड़ी–मेहसाणा–वीरमगाम होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 14807 जोधपुर–दादर एक्सप्रेस 14 अगस्त 2026 को निर्धारित मार्ग मेहसाणा–कलोल–साबरमती के स्थान पर मेहसाणा–कटोसन रोड–कलोल–साबरमती होकर संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 19408 लालगढ़–साबरमती एक्सप्रेस 13 अगस्त 2026 को मेहसाणा–कलोल–साबरमती के बजाय मेहसाणा–कटोसन रोड–कलोल–साबरमती होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 20626 भगत की कोठी–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 14 अगस्त 2026 को निर्धारित मार्ग मेहसाणा–कलोल–साबरमती के स्थान पर मेहसाणा–कटोसन रोड–कलोल होकर संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 19031 साबरमती–योग नगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस 14 अगस्त 2026 को निर्धारित मार्ग साबरमती–मेहसाणा के बजाय साबरमती–कलोल–कटोसन रोड–मेहसाणा–पाटन–भीलड़ी–पालनपुर होकर संचालित होगी। यह ट्रेन सिद्धपुर और उंझा स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

ट्रेन संख्या 19032 योग नगरी ऋषिकेश–साबरमती योगा एक्सप्रेस 13 अगस्त 2026 को निर्धारित मार्ग पालनपुर–मेहसाणा–कलोल–साबरमती के स्थान पर पालनपुर–भीलड़ी–पाटन–मेहसाणा–कटोसन रोड–कलोल–साबरमती होकर संचालित होगी। यह ट्रेन भी सिद्धपुर और उंझा स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 19412 दौलतपुर चोक–गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस 13 अगस्त 2026 को निर्धारित मार्ग पालनपुर–मेहसाणा–कलोल–गांधीनगर कैपिटल के बजाय पालनपुर–भीलड़ी–पाटन–मेहसाणा–कटोसन रोड–कलोल–गांधीनगर कैपिटल होकर संचालित होगी। यह ट्रेन सिद्धपुर और उंझा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

रेलवे के अनुसार, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कमीशनिंग से इस रेलखंड की लाइन क्षमता में वृद्धि होगी और ट्रेनों को लाइन क्लियर अथवा ट्रेन आउट के लिए स्टेशनों पर अनावश्यक प्रतीक्षा से राहत मिलेगी। यात्रियों को ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

Tags: