नोहर में श्रीराम कथा और 1100 रामायण शोभायात्रा की तैयारियां तेज
| सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में नानी बाई का मायरा और प्रभात फेरी भी होगी, महिला मंडल ने शुरू किया घर-घर प्रचार।
नोहर में 4 दिसंबर को होने वाली श्रीराम कथा के प्रचार के लिए घर-घर जानकारी देती महिला मंडल की सदस्य।
नोहर में श्रीराम कथा और धार्मिक आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ने लगा है। सत्संग समिति के तत्वावधान में श्रीराम वाटिका के समीप भोलेबाबा के सान्निध्य में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर समिति की ओर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महिला मंडल की सदस्याएं भी घर-घर तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने में जुटी हैं।
आयोजन के तहत 4 दिसंबर को दोपहर 1:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक श्रीराम कथा का वाचन होगा। वहीं, रात 8 बजे नानी बाई का मायरा सुनाया जाएगा। इसके साथ ही सुबह प्रभात फेरी और नियमित प्रार्थना के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
1100 रामायण के साथ निकलेगी शोभायात्रा
धार्मिक आयोजन के तहत 4 दिसंबर को सुबह सूर्यभवन मंदिर से रामायण यात्रा प्रारंभ होगी। इसमें 1100 रामायण के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से कथा सहित सभी धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
आयोजन की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। इसमें अध्यक्ष विनोद गोल्याण, उपाध्यक्ष पवन कंदोई, सचिव श्यामसुंदर स्वामी, सह सचिव मदन जोशी, कोषाध्यक्ष सोहनलाल वर्मा और प्रचार मंत्री किशनलाल चाचाण को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी में हनुमान प्रसाद व्यास, मेघ सिंह राठोड़, एडवोकेट अनिष सर्राफ, ओमप्रकाश जोशी, महेश शर्मा, नरेन्द्र साखी, नरेश साखी, निरंजन शर्मा, कन्हैया लाल कंदोई, जयकिशन वर्मा, रतनलाल अरोडा, राजकुमार सरावगी, जयप्रकाश अग्रवाल, रमेश कुमार वाधवानी, राजेन्द्र पांडिया, ओमप्रकाश तिवाड़ी और मनोज कुमार को शामिल किया गया है।
वहीं, संरक्षक मंडल में राजेंद्र चाचाण, राजकुमार रानियावाला, निरंजन गोल्याण, धनराज बंसल, डॉ चन्द्र खाती, पितरसेन खदरिया और भीमसेन गोल्याण को स्थान दिया गया है।
समिति की ओर से आयोजन को लेकर प्रचार अभियान जारी है। समिति ने श्रद्धालुओं से 4 दिसंबर को रामायण शोभायात्रा, श्रीराम कथा, नानी बाई का मायरा, प्रभात फेरी और प्रार्थना कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।