कोटा में हज यात्रा से लौटे हाड़ौती कारपेंटर विकास समिति अध्यक्ष का भव्य स्वागत

कोटा में हाड़ौती कारपेंटर विकास समिति के अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी के हज से लौटने पर हुआ भव्य स्वागत, जानिए क्या कहा अध्यक्ष ने अपनी इस विशेष यात्रा के बारे में।

Update: 2026-07-04 10:19 GMT

हाड़ौती कारपेंटर विकास समिति के कार्यालय में हज यात्रा से लौटे अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी का स्वागत करते हुए समिति के पदाधिकारी और समाज के सदस्य।

कोटा। हाड़ौती कारपेंटर विकास समिति के अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी के हज यात्रा से सकुशल वापस लौटने पर शुक्रवार को समिति कार्यालय में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अंसारी अपनी पत्नी व अन्य सदस्यों के साथ 27 अप्रैल को जयपुर से जेद्दाह के लिए रवाना हुए थे। 45 दिन की पवित्र यात्रा पूरी कर लौटने पर संगठन के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने अध्यक्ष अंसारी को मिठाई खिलाकर तथा साफा व माला पहनाकर हज की मुबारकबाद दी। इस दौरान समिति के महासचिव मोहनलाल जांगीड़ ने कहा कि अंसारी साहब संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं और उनके नेतृत्व में समाज कल्याण के अनेक कार्य संपन्न हुए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष अख्लाक भाई और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार जांगिड़ ने हज यात्रा से लौटने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर भावुक होते हुए अब्दुल रशीद अंसारी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हज नसीब हुआ। उन्होंने बताया कि इस पवित्र यात्रा के दौरान उन्होंने संपूर्ण समाज, देश और संगठन की तरक्की के लिए विशेष दुआ की है। साथ ही उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और एकता को बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में खालिक भाई, एजाज भाई, कादिर भाई, नूर मोहम्मद, मनोज कुमार, राजेन्द्र गोड़, शेहरु भाई, अशफाक भाई, जानकी लाल, नवनीत गॉड, आजाद भाई, एहसान भाई, अकील भाई, इन्साफ भाई, रियाजउद्दीन भाई, रईस भाई, मदन सहित कार्यकारिणी के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News