गंगापुर सिटी के सीताराम मंदिर में नवरात्र महोत्सव के तहत पूजा करते श्रद्धालु।

गंगापुर सिटी। पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर परिसर में नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में सामूहिक नवदुर्गा स्थापना के साथ सप्तशती शतचंडी पाठ का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा और शाम 7 बजे महाआरती का कार्यक्रम निर्धारित है। मंगलवार से मंदिर परिसर में आरती के बाद सजीव झांकियों का चित्रण भी किया जाएगा।

नवरात्र के दूसरे दिन 11 विद्वान पंडितों द्वारा मां ब्रह्मचारिणी का पूजन कराया गया। प्रथम नवरात्र पर पूजा के साथ शुरू हुए इस आयोजन में नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से तप, संयम, सद्बुद्धि, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्र में प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा का विशेष महत्व है।

समिति की ओर से प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती आयोजित की जा रही है। श्रद्धालुओं से महाआरती में शामिल होकर माता रानी की कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। मंगलवार से सीताराम मंदिर परिसर स्थित नवदुर्गा दरबार में शाम की आरती के पश्चात सजीव झांकियों का चित्रण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन भजन संध्या और सामूहिक सुंदरकांड पाठ सहित अन्य धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे।

आयोजन से जुड़े समिति के अनुज शर्मा, हेमेंद्र बोहरा, लवली मिश्रा, घनश्याम शास्त्री, वेद प्रकाश मंगल, महेंद्र मेडिकल, राधा मोहन गोयल, प्रेमचंद तलवाड़ा, शैलेंद्र शर्मा, अजय पाराशर, राकेश मंगल, प्रहलाद शर्मा, अजय खुटला, भगवान शर्मा और कमलेश जोशी आदि ने सभी धर्मप्रेमियों से नवदुर्गा महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। समिति ने विशेष रूप से शाम 7 बजे होने वाली महाआरती में सहभागिता का आह्वान किया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में पूजा-अर्चना, महाआरती, सजीव झांकियों, भजन संध्या और सामूहिक सुंदरकांड पाठ के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Tags: