गंगापुर सिटी में अग्रसेन जयंती समारोह पर अतिथियों का सम्मान किया गया।

गंगापुर सिटी में अग्रवाल शिक्षण संस्थान की ओर से महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अग्रवाल कन्या महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण, माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी को नमन किया गया। समारोह में बालिका शिक्षा, युवा शक्ति और समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपरिषद गंगापुर सिटी के सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं अग्रवाल शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता सहित संस्थान के समस्त पदाधिकारियों ने मां शारदे और महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

समारोह में मुख्य अतिथि सभापति कृष्ण कुमार गोयल, नवनिर्वाचित अग्रवाल समाज के पार्षद वीरेंद्र जी अग्रवाल, विजय गुप्ता उर्फ विक्की, पंकज जी मंगलम, गिरधारी लाल अग्रवाल ठेकेदार, विनोद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता जी, ललिता देवी जी, रत्ना गुप्ता जी और रेणु अग्रवाल एडवोकेट का स्वागत किया गया। मंचासीन रजनीश गुप्ता, सदस्य बार काउंसिल हाईकोर्ट तथा गोरधन लाल गुप्ता, मुख्य अतिथि अग्रवाल खंडेलवाल भवन ट्रस्ट का भी संस्थान कार्यकारिणी की ओर से पुष्पगुच्छ, स्मृतिचिह्न और शाल भेंट कर अभिनंदन किया गया।

संस्थान के महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट जी ने अपने उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया और संस्थान की प्रगति से अवगत कराया। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार गोयल ने सभी को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल शिक्षण संस्थान बालिका शिक्षा के लिए सर्वोत्कृष्ट संस्थान है। अग्रवाल समाज के पूर्वजों ने जिस उद्देश्य और संकल्प के साथ इस संस्थान की नींव रखी थी, वह पूरा हो रहा है। संस्थान की बालिकाएं अपना और संस्थान का नाम रोशन कर रही हैं, जो अपने आप में गर्व का विषय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अग्रवाल शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता ने समाज के भामाशाहों और समाजसेवियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों से अग्रवाल शिक्षण संस्थान विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा है। आज के समय में शिक्षा और युवा शक्ति समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत हैं। विशेष रूप से बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्हें अवसर देना और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निकिता एंड ग्रुप ने नृत्य के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी प्रस्तुत की, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इसके अलावा प्रिया एंड ग्रुप ने ‘आरंभ है प्रचण्ड है...’, डिंपल एंड ग्रुप ने ‘दिल है छोटा सा...’, साक्षी अवस्थी एंड ग्रुप ने गरबा और अंबिका ग्रुप ने ‘बुमरो बुमरो...’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल शिक्षण संस्थान के मंत्री भानु कुमार सिंघल एडवोकेट ने महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने समारोह में शामिल सभी अतिथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अग्रवाल शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष महेश चंद्र आरेड्या, कोषाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता पट्टी वाले, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष गोविंद जी बरनाला वाले, अग्रवाल समाज समिति गंगापुर के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता कुनकटा वाले, अग्रवाल समाज समिति उदई मोड के अध्यक्ष दुर्लभ गोयल और अग्रवाल समाज समिति मिर्जापुर की अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल महोली वाले उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के सचिव बाबूलाल गुप्ता, बीएड सचिव मदन मोहन गुप्ता, विद्यालय सचिव एवं छात्रावास सचिव सुरेंद्र कुमार मित्तल, विकास एवं वाहन के अकाउंटेंट सचिव राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, निर्माण संयोजक एवं पीएनबी के पूर्व प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्ता, वित्त संयोजक महेश चंद्र गुप्ता, धर्मकांटा वाले ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व संस्थान अध्यक्ष तथा बीईईओ गिर्राज प्रसाद जी गुप्ता सहित आमंत्रित अग्रबंधु, संस्थान के समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजेंद्र सिंह, बीएड के प्राचार्य डॉ. दरवेश गर्ग, स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल लाल गुप्ता, समस्त स्टाफ और छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बालिका शिक्षा, सामाजिक सहयोग और युवा शक्ति के महत्व को रेखांकित किया गया।

Tags: