डॉ. खुशबू गुप्ता ने लॉन्च की ‘कैंसर इनसाइट्स’ पुस्तक श्रृंखला
कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पोषण संबंधी भ्रांतियों को दूर करने के लिए दो ज्ञानवर्धक पुस्तकों का विमोचन किया गया।
तस्वीर में डॉ. कुशल नारंग 'कैंसर इनसाइट्स' पुस्तक का विमोचन करते हुए दिख रहे हैं।
गुरुग्राम। विश्व ब्रेस्ट कैंसर जनजागृति माह के अवसर पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति आमजन में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों को उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आहार एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ. खुशबू गुप्ता ने ‘कैंसर इनसाइट्स’ नामक दो ज्ञानवर्धक पुस्तकों का प्रकाशन किया है। 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सामने आई इस पहल में कैंसर से जुड़े विभिन्न पहलुओं, आहार एवं पोषण और जागरूकता संबंधी जानकारियों को सरल एवं उपयोगी रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इन पुस्तकों का प्रकाशन हेमाक्षी पब्लिकेशन, सीकर द्वारा किया गया है।
‘कैंसर इनसाइट्स’ पुस्तक श्रृंखला का उद्देश्य कैंसर को लेकर समाज में व्याप्त भय और भ्रांतियों को दूर करना तथा सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। कैंसर के विभिन्न पहलुओं को समझने और इससे संबंधित उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए तैयार की गई ये पुस्तकें आमजन के साथ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों के लिए भी महत्वपूर्ण विषयों को सामने लाने का प्रयास करती हैं।
डॉ. खुशबू गुप्ता को आहार एवं पोषण विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
इस पहल का विशेष गौरवपूर्ण पक्ष यह रहा कि ‘कैंसर इनसाइट्स’ भाग-1 का विमोचन वैश्विक ख्याति प्राप्त मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के कैंसर रोग विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. कुशल नारंग द्वारा किया गया। पुस्तक का अवलोकन करने के बाद डॉ. नारंग ने डॉ. खुशबू गुप्ता के प्रयास की सराहना करते हुए इसे निश्चित रूप से बहुत उपयोगी और अत्यंत मेहनत से किया गया कार्य बताया। उन्होंने डॉ. खुशबू गुप्ता को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं भी दीं।
डॉ. कुशल नारंग ने पुस्तक को सहर्ष स्वीकार किया और अपने विभाग के अन्य चिकित्सक साथियों को भी दिखाया। उन्होंने पुस्तक की उपयोगिता और विषय की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकार के प्रयासों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के आजीवन सदस्य, कोटा निवासी समाजसेवी एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. लोकमणि गुप्ता ने बताया कि कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच सही आहार, पोषण, जागरूकता और वैज्ञानिक जानकारी की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में ‘कैंसर इनसाइट्स’ जैसी पुस्तकों का प्रकाशन समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल माना जा सकता है।
डॉ. लोकमणि गुप्ता ने यह भी बताया कि ‘कैंसर इनसाइट्स’ की दोनों पुस्तकें pothi.com पर उपलब्ध हैं। इस प्रकार, कैंसर से जुड़े विषयों पर उपयोगी जानकारी को पुस्तकों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने की यह पहल जागरूकता बढ़ाने और भय एवं भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से की गई है।