तस्वीर में अभिनेता प्रभास फिल्म 'फौजी' के आधिकारिक पोस्टर में गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं।

प्रभास भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पैन-इंडिया सुपरस्टार हैं और अब वह फिल्म ‘फौजी’ के साथ अपने करियर के एक नए अध्याय के लिए तैयार हैं। फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘फौजी’ का निर्देशन ‘सीता रामम’ जैसी हिट फिल्म देने वाले हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्माण ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी के पीछे के दमदार प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रभास की दुनियाभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है। शानदार फिल्मों की लंबी सूची, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और लगातार ब्लॉकबस्टर देने के रिकॉर्ड के साथ उनका स्टारडम आज भी अलग पहचान रखता है। अब ‘फौजी’ के जरिए वह एक नए अवतार में दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

‘फौजी’ एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रभास बेहद खतरनाक और इंटेंस अवतार में दिखाई देंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की एक शानदार झलक साझा की थी, जिसमें खून से लथपथ प्रभास हाथ में बंदूक लिए नजर आए। यह झलक इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन गई और बड़े पर्दे पर प्रभास को देखने का दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया।

फिल्म को लेकर चर्चा के बीच मशहूर सिनेमैटोग्राफर और डीओपी सुदीप चटर्जी ने प्रभास की जमकर तारीफ की है। ‘फौजी’ के जरिए सुदीप चटर्जी तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। वह ‘गुजारिश’, ‘डोर’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

सुदीप चटर्जी ने प्रभास के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि कैमरे के लेंस के जरिए उनकी ईमानदारी साफ नजर आती है। उनके मुताबिक, यही उन वजहों में से एक है, जिसके चलते दर्शक प्रभास से इतना जुड़ाव महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने जिन लोगों के साथ काम किया है, उनमें से हर कोई अपने तरीके से खास है, लेकिन प्रभास के साथ काम करने के बाद ही आप समझ पाते हैं कि लोग उन्हें इतना प्यार क्यों करते हैं। उनकी आंखों में बहुत सच्चाई है। उनमें जरा भी बनावट नहीं है। उनकी आंखों में एक ईमानदारी है, जो लेंस के जरिए एक खूबसूरत इंसान के तौर पर नजर आती है। दर्शक इसी चीज से जुड़ते हैं।”

‘फौजी’ ‘बाहुबली’ के बाद प्रभास की एक और बड़ी पीरियड ड्रामा फिल्म में वापसी है। फिल्म एक इमोशनल और विजुअली शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट में प्रभास, माइथ्री मूवी मेकर्स यानी ‘पुष्पा’ के मेकर्स और ‘सीता रामम’ के निर्देशक हनु राघवपुड़ी की टीम साथ आई है। इस संयोजन को भारतीय सिनेमा में “यूनियन ऑफ जेनरेशन्स” के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है।

हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही ‘फौजी’ को माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं और टी-सीरीज फिल्म्स इसे प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म को नवीन येरनेनी, वाई रविशंकर और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म दुनियाभर में 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।

Tags: