मिर्जापुर: द मूवी में फिर छाईं फ्रेंचाइजी की दमदार महिलाएं, नए पोस्टर्स से बढ़ा रोमांच
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए कैरेक्टर पोस्टर्स में बीना, गोलू गुप्ता समेत दमदार महिलाएं फिर छाईं, 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म।
तस्वीर में 'मिर्जापुर: द मूवी' के विभिन्न महिला किरदारों जैसे स्वीटी गुप्ता, ज़रीना, गोलू गुप्ता, बीना त्रिपाठी और वसुधा पंडित के नए पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।
मिर्जापुर: द मूवी’ के लेटेस्ट गाने ‘वारुँ फॉरएवर’ के रिलीज होने के बाद मेकर्स ने नए कैरेक्टर पोस्टर्स की सीरीज जारी की है। इन पोस्टर्स में ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की दमदार महिलाओं को खास जगह दी गई है और इसके कुछ सबसे यादगार महिला किरदार एक बार फिर फोकस में हैं।
पोस्टर सीरीज में बीना, स्वीटी गुप्ता, गोलू गुप्ता, डिंपी पंडित, वसुधा पंडित और जरीना नजर आ रही हैं। फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से पहले इन अलग पहचान रखने वाले किरदारों को एक बार फिर दर्शकों के सामने लाया गया है।
इन सभी महिलाओं ने ‘मिर्जापुर’ की दुनिया में मजबूत पहचान बनाई है और फ्रेंचाइजी की कहानी में केवल सपोर्टिंग किरदारों तक सीमित नहीं रही हैं। बीना त्रिपाठी के त्रिपाठी परिवार में उतार-चढ़ाव भरे सफर से लेकर गोलू गुप्ता के एक मजबूत और खतरनाक ताकत बनने तक, इन महिलाओं ने कहानी में गहराई, इमोशन और अनिश्चितता को बढ़ाया है।
नए पोस्टर्स के जरिए इन किरदारों और उनकी अलग-अलग जर्नी को सेलिब्रेट किया गया है। इससे प्रशंसकों को उन किरदारों को फिर से याद करने का मौका मिला है, जो ‘मिर्जापुर’ की पहचान बन चुके हैं। यह कैंपेन ऐसे समय में सामने आया है, जब फ्रेंचाइजी को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। मेकर्स हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर चुके हैं और अब स्ट्रीमिंग से बड़े पर्दे तक ‘मिर्जापुर’ के सफर को लेकर माहौल तैयार किया जा रहा है।
‘वारुँ फॉरएवर’ के जरिए फ्रेंचाइजी की म्यूजिकल नॉस्टेल्जिया को वापस लाने और नए कैरेक्टर पोस्टर्स के जरिए इसकी दमदार महिलाओं को केंद्र में रखने के साथ मेकर्स लगातार उन पहलुओं को सामने ला रहे हैं, जिन्होंने ‘मिर्जापुर’ को एक कल्चरल फेनोमेनन और बड़ी फैन फॉलोइंग वाली फ्रेंचाइजी बनाया है।
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले जारी किए गए नए पोस्टर्स ने फ्रेंचाइजी के चर्चित महिला किरदारों को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है।