तस्वीर में 'मिर्जापुर: द मूवी' के नए गाने 'वारुँ फॉरएवर' के पोस्टर पर नजर आ रहे कलाकार।


एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना ‘वारुँ फॉरएवर’ पेश किया है। श्रेया घोषाल और रोमी की आवाज में तैयार यह सोलफुल ट्रैक फ्रैंचाइजी के पसंदीदा गाने ‘वारुँ’ को नए म्यूजिकल अंदाज में सामने लाता है। गाने में ओरिजिनल ट्रैक की इमोशनल रूह को बरकरार रखते हुए उसे एक नई म्यूजिकल पहचान दी गई है।

‘वारुँ फॉरएवर’ में ‘वारुँ’ से जुड़ी जानी-पहचानी सोलफुल क्वालिटी को कायम रखा गया है। श्रेया घोषाल और रोमी का कोलैबोरेशन ट्रैक में नया वोकल डायनामिक जोड़ता है। दोनों की आवाजें गाने के सूफी-इंस्पायर्ड साउंड को कॉम्प्लीमेंट करती हैं, जिससे नया वर्जन नॉस्टैल्जिक होने के साथ ओरिजिनल गाने के सार से भी जुड़ा रहता है।

गाने का अरेंजमेंट उस एसेंस को बरकरार रखता है, जिसने ‘वारुँ’ को यादगार बनाया था। साथ ही, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए ट्रैक को नई एनर्जी दी गई है।

मूल रूप से 2020 में रिलीज हुआ ‘वारुँ’ मिर्जापुर यूनिवर्स का अटूट हिस्सा बन गया था और अपने सोलफुल साउंड और लिरिक्स के लिए फैंस का ऑल-टाइम फेवरेट रहा है। ‘वारुँ फॉरएवर’ के जरिए एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज इस पसंदीदा ट्रैक को नए म्यूजिकल ट्रीटमेंट के साथ वापस लेकर आए हैं।







इस नए वर्जन में आनंद भास्कर कंपोजर और गिन्निया दीवान लिरिसिस्ट के रूप में वापस लौटे हैं। इससे गाने से जुड़ी इमोशनल रूह को सुरक्षित रखा गया है। ‘वारुँ फॉरएवर’ एक्सेल म्यूजिक के तहत पहला एल्बम रिलीज भी है, जो फ्रैंचाइजी की म्यूजिकल दुनिया को आगे बढ़ाता है।

यह ट्रैक ऐसे समय रिलीज हुआ है, जब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद फ्रैंचाइजी के बड़े पर्दे पर डेब्यू को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म को पुनीत कृष्णा ने लिखा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘वारुँ फॉरएवर’ के साथ फ्रैंचाइजी का चर्चित संगीत एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों तक पहुंचा है, जबकि फिल्म के बड़े पर्दे पर आने की तारीख भी तय है।

Tags: