तस्वीर में बाईं ओर से गायक सोनू निगम, संगीतकार ए.आर. रहमान और गायिका हीर फिल्म बंटवारा 1947 के गाने तबस्सुम के एक्सटेंडेड वर्जन के वीडियो में नजर आ रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के सिनेमाघरों में जारी शानदार प्रदर्शन के बीच मेकर्स ने फिल्म के बहुचर्चित रोमांटिक गाने ‘तबस्सुम’ का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज किया है। 14 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद से फिल्म को देशभर में दर्शकों और क्रिटिक्स से इसकी इमोशनली चार्ज्ड स्टोरीटेलिंग, पावरफुल परफॉर्मेंसेस और इंसानियत के मैसेज के लिए तारीफ मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ को सफलता में बदलते हुए ‘बंटवारा 1947’ थिएटर्स में अपनी शानदार रन एन्जॉय कर रही है।

‘तबस्सुम’ के पहले रिलीज होने के बाद इसकी जेंटल मेलोडी और प्यार, उम्मीद तथा रेजिलिएंस के मैसेज ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब मेकर्स ने फैंस को और गहरा म्यूजिकल एक्सपीरियंस देने के लिए इसका एक्सटेंडेड वर्जन जारी किया है। इस नए वीडियो की खासियत यह है कि इसमें गाने के पीछे के कलाकारों को भी विजुअल्स में प्रमुखता से दिखाया गया है।

फिल्म के टचिंग विजुअल नरेटिव के साथ नए वीडियो में कंपोजर ए.आर. रहमान, सिंगर सोनू निगम और हीर के स्पेशल विजुअल्स शामिल हैं। म्यूजिक मेस्ट्रो और गाने से जुड़े सिंगर्स को स्क्रीन पर देखना ट्रैक में एक वार्म और इंटीमेट डायमेंशन जोड़ता है। इससे फैंस को गाने को तैयार करने में लगी आर्टिस्ट्री और इमोशन की झलक मिलती है।

‘तबस्सुम’ को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है, जबकि इसके लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं। सोनू निगम की आइकॉनिक और इमोटिव वोकल्स तथा हीर की सोलफुल सिंगिंग गाने की मेलोडी की जेंटल स्वीटनेस को सामने लाती है। इस तरह ‘तबस्सुम’ म्यूजिक के एक ऐसे पीस के रूप में उभरता है, जिसका असर गाना खत्म होने के बाद भी बना रहता है।

‘बंटवारा 1947’ नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी है और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसमें शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह सहित एक शानदार स्टार कास्ट है।

यह फिल्म लगभग तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल के बहुचर्चित रीयूनियन को भी दर्शाती है। रिलीज के बाद से ‘बंटवारा 1947’ को इसकी पावरफुल स्टोरीटेलिंग और इमोशनल डेप्थ के लिए दर्शकों और क्रिटिक्स से लगातार तारीफ मिल रही है। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक स्ट्रॉन्ग और सक्सेसफुल रन एन्जॉय कर रही है। ‘तबस्सुम’ का एक्सटेंडेड वर्जन इस म्यूजिकल अनुभव को और विस्तार देता है और फिल्म से जुड़े कलाकारों की रचनात्मक भूमिका को सीधे दर्शकों के सामने लाता है।