तस्वीर में पूर्व आईएएस अधिकारी और अभिनेता अभिषेक सिंह रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल के पास खड़े नजर आ रहे हैं।

पूर्व आईएएस अफसर अभिषेक सिंह ने प्रशासनिक सेवा के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है और अब वह अपनी अगली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ में एक बेखौफ पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। आदित्य दत्त के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-रोमांस ड्रामा फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

अभिषेक सिंह ने एक्टिंग की दुनिया में दमदार हिस्टोरिकल ड्रामा ‘1946: डायरेक्ट एक्शन डे’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। अब ‘गनमास्टर जी9’ में वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने के लिए तैयार हैं।

फिल्म में अभिषेक सिंह एक दृढ़ और बेखौफ पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगे। अपने किरदार के बारे में अभिषेक सिंह ने कहा, “ज्यादातर एक्टर्स कैमरे के सामने अथॉरिटी का किरदार निभाने आते हैं, लेकिन मुझे असल जिंदगी में पहले इसे जीने का मौका मिला है। आईएएस अफसर के तौर पर जमीन पर काम करने की वजह से मैं जिम्मेदारी संभालने के साथ आने वाले दबाव, अनुशासन और पल भर में फैसले लेने की अहमियत को समझता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “गनमास्टर जी9 में अपने उस असली अनुभव को किरदार में लाने से उसमें एक रॉ और ऑथेंटिक टच आया। पब्लिक सर्विस में गवर्नेंस ने मुझे अपने फैसलों पर भरोसा करना सिखाया, वहीं सिनेमा में इस किरदार ने मुझे उसी सोच को हाई-ऑक्टेन एक्शन के जरिए दिखाने का मौका दिया। एक बेखौफ पुलिस अफसर का किरदार निभाना सिर्फ वर्दी पहनने तक सीमित नहीं था, बल्कि यह मेरी असली जिंदगी की ड्यूटी और रील लाइफ की इंटेंसिटी को जोड़ने जैसा था।”

‘गनमास्टर जी9’ में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन, रोमांस और इंटेंस ड्रामा का मेल देखने को मिलेगा। अभिषेक सिंह की एंट्री ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है, क्योंकि ‘1946: डायरेक्ट एक्शन डे’ के बाद उन्हें एक अलग किरदार में देखना दिलचस्प होगा।

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अभिषेक सिंह के लिए पब्लिक सर्विस से सिनेमा तक का सफर जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत है। एक पूर्व आईएएस अफसर के तौर पर अपने फैसलों और काम के लिए पहचाने जाने वाले अभिषेक ने एक्टिंग के जरिए एक नई चुनौती को अपनाया है। ‘1946: डायरेक्ट एक्शन डे’ में अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचने के बाद अब वह ‘गनमास्टर जी9’ में दृढ़ और बेखौफ पुलिस अफसर के रूप में अपनी एक्टिंग का नया पक्ष दिखाने के लिए तैयार हैं।