आईआईएम कैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया को दर्शाती तस्वीर।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। CAT 2026 परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का एडमिट कार्ड कल यानी 04 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी लॉगिन डिटेल पहले से संभालकर रखें, ताकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी न हो।

एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर CAT Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद निर्धारित स्थान पर अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। लॉगिन प्रक्रिया पूरी होते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के बाद भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें।

आईआईएम की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, CAT 2026 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर, 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। इसमें तीन सेक्शन से सवाल पूछे जाएंगे। पहले सेक्शन में वर्बल एबिलिटी और रीजनिंग, दूसरे सेक्शन में डाटा इंटीग्रेशन एवं लॉजिकल रीजनिंग तथा तीसरे सेक्शन में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तैयारियों का महत्वपूर्ण चरण शुरू हो जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे निर्धारित वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा से पहले उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।