तस्वीर में जनूथर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में टेंट के नीचे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बैठे छात्र और मंच पर मौजूद लोग नजर आ रहे हैं।

डीग। 15 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जनूथर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य नीरज धाकड़ एवं ग्राम पंचायत उप सरपंच प्रकाशी देवी ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रिटायर यादराम लवानिया, जयप्रकाश शास्त्री, चंद्रभान गुप्ता एवं पूरन बली उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक दिनेश फौजदार ने शिक्षा मंत्री का संदेश पढ़कर सभी को अवगत कराया।

कार्यक्रम के अवसर पर गिरधारी लाल सेन, प्रेम जांगिड़, महाराज सिंह, जीत सिंह, जगबीर सिंह, गोविंद सिंह कोली, राज दीवान, घनश्याम सैनी, दिवाकर चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा, धर्मवीर शर्मा, मुकेश दीवान और पंकज पाराशर पूर्व सरपंच मौजूद रहे।

विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता की।

Tags: