तस्वीर में बड़ी सादड़ी के श्रीरामद्वारा दिव्यआनंदधाम में बैठक के दौरान बैठे हुए श्रद्धालु और स्वामी अनंतराम शास्त्री नजर आ रहे हैं।   

बड़ी सादड़ी। श्राद्ध पक्ष में पितृ पूर्वजों के मोक्ष निमित्त सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुक्रवार से बड़ी सादड़ी स्थित श्रीरामद्वारा दिव्यआनंदधाम में शुरू होगा। कथा सप्तमी तिथि शुक्रवार से त्रयोदशी गुरुवार तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कथा व्यास स्वामी अनंतराम शास्त्री ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में पितृ पूर्वजों के मोक्ष निमित्त आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। पितृपक्ष में कथा श्रवण से पितरों का मोक्ष होता है। यदि वे किसी अधोगति में हों तो उन्हें मोक्ष मिलता है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार रात्रि को श्रीरामद्वारा दिव्य आनंदधाम में स्वामी अनंतराम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैठक व्यवस्था, प्रसाद वितरण कार्यक्रम, वित्त प्रबंधन, प्रचार-प्रसार और मीडिया कवरेज सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर नगर सहित आसपास के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

Tags: