तस्वीर में बड़ी सादड़ी और चित्तौड़गढ़ की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, कप्तान पार्थ, जयदीप सिंह, टीम प्रभारी कन्हैया लाल सांवरिया और कोच हरीश कुमार धोबी मैदान पर जीत के बाद एकसाथ नजर आ रहे हैं.   

बड़ी सादड़ी की टीम का 70वीं राज्यस्तरीय क्रिकेट 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में विजय अभियान जारी है। पंचभदरा, जिला बालोतरा में चल रही प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ टीम ने लगातार दूसरे मैच में बारां को 23 रन से हराकर जीत दर्ज की।

चित्तौड़गढ़ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 10 ओवर में 97 रन बनाए। इसके जवाब में बारां की टीम 74 रन पर ही सिमट गई। इस तरह चित्तौड़गढ़ ने मुकाबला 23 रन से अपने नाम किया।

टीम के कप्तान पार्थ और जयदीप सिंह का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। टीम प्रभारी कन्हैया लाल सांवरिया और टीम के कोच हरीश कुमार धोबी के निर्देशन में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

बहुत समय बाद टीम की लगातार जीत पर जिले के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए चैंपियन बनने की कामना की। जिला शारीरिक संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा ने भी खिलाड़ियों, टीम प्रभारी और कोच को अच्छे प्रदर्शन की बधाई दी।

Tags: