सालवी मालवीय समाज के 217 मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
डूंगला में सालवी मालवीय समाज के वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह में 217 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी, शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिए गए।
तस्वीर में डूंगला स्थित कार्यक्रम स्थल पर अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए नजर आ रहे हैं।
डूंगला स्थित सालवी मालवीय समाज विकास संस्थान ऐलवामाता के सराय परिसर में कानोड़ मंदिर, डूंगला और निकुंभ तीनों मंदिरों के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह मुख्य अध्यक्ष उदयलाल सालवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की छवि पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जगदीश बाबरिया, खेरोदा तथा विशिष्ट अतिथि कन्हैयालाल डीकेन, हेमन्त कुमार धरियावद, भगवती लाल बरेखन और आशाराम खोर रहे।
इस अवसर पर तीनों मंदिरों से जुड़े समाजजनों, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में मेधावी रहे कुल 217 छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक पंच सचिव शंकर लाल अरनेड, कोषाध्यक्ष जगदीश चन्द्र लसडावन, महामंत्री भगवती लाल खरदेवला, उपाध्यक्ष नन्द लाल निकुंभ, पूर्व अध्यक्ष रामलाल निंबाहेड़ा, भूरालाल अरनेड, मथुरालाल टपरिया खेड़ी, शांतिलाल बिलोट, रामचन्द्र बोहेड़ा, मुकेश डूंगला, कैलाश चन्द्र भानुजा, भूरा लाल सालेडा, मांगीलाल बोहेड़ा, गणपत लाल टपरिया खेड़ी, उदय लाल बोहेड़ा, नारायण लाल वलीचा, प्रकाश किशन करेरी, नारायण लाल मंगलवाड़, देवी लाल देवली, राजू कानोड़, शंकर लाल बड़वल, हीरा लाल ढोरिया, प्रभु लाल मंगलवाड़, भेरूलाल बोहेड़ा, रामेश्वर लाल बिलौट, बंशीलाल डूंगला, शंकर लाल ढीकीया, कन्हैयाल देवली, दिनेशचंद्र भाटोली, प्रकाशचन्द्र मोरवन, दुर्गाशंकर हरनाथपुरा, गोवर्धन लाल परमेश्वरपुरा, बाबू लाल खरदेवला, नक्षत्रमल झाड़सादड़ी, रामलाल घोड़ाखेड़ा, जगन्नाथ बिनायका, लालूराम सुथारखेड़ा, भेरूलाल भट्टकोटड़ी, सुरेशचन्द्र बड़ीसादड़ी, नारायण मंडावली, बाबूलाल जावदा, प्यार चंद, अम्बा लाल, गोपीलाल, विदेश सालवी, कालूराम, भेरूलाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापक भैरूलाल सालवी भानुजा ने किया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के साथ समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया गया।