निम्बाहेड़ा में रखरखाव कार्य के चलते कल 11 से 1 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
निम्बाहेड़ा में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण कल सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जानिए प्रभावित इलाकों की पूरी सूची।
निम्बाहेड़ा। आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण कल सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। निर्धारित अवधि के दौरान सिद्धार्थ नगर, जे के चौराहा, बंजारा बस्ती, शारदा पेट्रोल पंप, त्रिमूर्ति मल्टी, किसान नगर, मालिया का कुआ, चुंगी नाका, अहिरो का पुरा, मीनाक्षी मोहल्ला, आमलिया बावजी रोड, आर एम कॉलोनी, साधना स्कूल, शास्त्री कॉलोनी, ओम विहार, प्रेरणा विहार, ममता नगर, ट्रांसपोर्ट नगर चित्तौड़ रोड, आरके कॉलोनी, कैलाश नगर, जेके कॉलोनी, कल्याण चौक, कमधज नगर, अटल नगर, गोवर्धन नगर, अहिरपुरा, जे के टाउन हॉल, वंडर टाउन हॉल, बोराखेड़ी, लक्ष्मीपुरा, ब्रिज विहार, मुख्यमंत्री आवास योजना, डीपीएस स्कूल, बड़ोली घाटा, करथाना, वंडर चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समयावधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।