सेवा संवाद कार्यक्रम में बड़ौली घाटा पहुंचे विधायक श्रीचंद कृपलानी, रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
निम्बाहेड़ा के बड़ौली घाटा में सेवा संवाद कार्यक्रम के तहत विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
तस्वीर में दिख रही बड़ौली घाटा की रात्रि चौपाल में मंच पर बैठे विधायक श्रीचंद कृपलानी और अन्य भाजपा पदाधिकारी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।
जनसंघ के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सेवा संवाद कार्यक्रम के तहत निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की बड़ौली घाटा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार रात्रि विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक कृपलानी का साफा एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया।
रात्रि चौपाल में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं, सुझाव और स्थानीय आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान पेयजल, विद्युत, सड़क, सिंचाई, शिक्षा तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों ने अपनी बातें रखीं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक कृपलानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम हैं, जिनसे क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है और विकास कार्यों को नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना तथा निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को निरंतर आगे बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, निवर्तमान प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, जिला मंत्री ऊंकारलाल धाकड़, ग्रामीण मंडल महामंत्री राधेश्याम टेलर, राजेश धाकड़, शैलेन्द्र पाटीदार, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, जीएसएस अध्यक्ष ओंकारलाल धाकड़, मुकेश जाट मांगरोल, डाड़म गायरी गादोला, मधुसूदन पालीवाल, सोनू झंवर, ऊंकार लाल मेघवाल, लक्ष्मीलाल जाट, कालूराम गायरी, हीरालाल गायरी, रामसिंह जाट, मनीष जैन, रतनलाल मीणा, शिवलाल धाकड़, गोपाल धाकड़, सुनील कुमावत गादोला, रतनलाल गायरी बड़ौली घाटा, देवीलाल सुथार, गोरीलाल जाट, लोकेश जाट, रतन गायरी, विकास गुर्जर, बंसीलाल धाकड़, अरविंद जाट शाहाबाद, कालूराम गायत्री, देवकरण जाट, दशरथ शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणजन, महिला-पुरुष और युवा कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव विधायक कृपलानी के समक्ष रखे।
रात्रि चौपाल के समापन के बाद विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बड़ौली घाटा ग्राम में ही रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच रहकर उनसे आत्मीय चर्चा की, उनके सुख-दुःख की जानकारी ली तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।