तस्वीर में निम्बाहेड़ा के रानीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदन कलश यात्रा के रथ के पास खड़े ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

निम्बाहेड़ा। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देशभर के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सामाजिक समरसता अभियान के तहत निकाली जा रही वंदन कलश यात्रा रविवार को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। नगर परिषद क्षेत्र के रानीखेड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों, रैगर समाज के वरिष्ठजनों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

रानीखेड़ा स्थित रैगर मोहल्ले के बाबा श्री रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी तथा पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।



विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता की सेवा का महान संदेश देता है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना का विरोध करते हुए प्रत्येक मनुष्य को समान मानने का मार्ग दिखाया। उनका संदेश आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

कृपलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के भाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में वंदन कलश यात्रा महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सम्मान की भावना ही मजबूत एवं विकसित भारत की आधारशिला है। विधायक ने रानीखेड़ा के रैगर समाज द्वारा किए गए अभिनंदन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे भी कराया जाएगा।

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज भारतीय संत परंपरा के महान संत थे, जिन्होंने अपने विचारों एवं वाणी के माध्यम से समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने स्पष्ट रूप से बताया कि मनुष्य की श्रेष्ठता जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, आचरण और विचारों से होती है।

जोशी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक बंधनों को तोड़कर समरस समाज की स्थापना की प्रेरणा देता है। उनकी भक्ति में समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदना और सम्मान का भाव दिखाई देता है। आज उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही वंदन कलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।

उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में एकता और सामाजिक सद्भाव में निहित है। संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए हमें जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के सम्मान एवं सहयोग के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान रानीखेड़ा के रैगर मोहल्ले में स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा पर छत निर्माण कार्य पूर्ण होने पर रैगर समाज की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने विधायक कृपलानी को उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा विकास कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, निलेश मेहता, संत रविदास जी की रथ यात्रा प्रभारी एवं एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, गोपाल पंचोली, लक्की आहूजा, नगर मंत्री रतन वैष्णव, कैलाश सेन, शिवनारायण कुमावत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाखड़, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेश अहीर आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में रानीखेड़ा रैगर समाज के नानूराम रैगर, रतनलाल रैगर, मदनलाल रैगर, रामलाल रैगर, रतन रैगर, सुरेश रैगर, हीरालाल रैगर, शंकरलाल रैगर, अम्बालाल रैगर, हीरालाल रैगर, मांगीलाल रैगर, भैरूलाल रैगर, सोहनलाल रैगर, सुरेश रैगर, नानूराम रैगर, पप्पू लाल रैगर, कारू लाल रैगर, प्रकाश रैगर, किशन रैगर, अर्जुन रैगर, नारायण रैगर, भैरूलाल रैगर, शौकिन रैगर, राधेश्याम रैगर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में सांसद सीपी जोशी एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित अतिथियों ने सामाजिक समरसता अभियान के तहत निकाली जा रही वंदन कलश यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच गोवर्धनलाल मूंदड़ा, मथुरालाल मेघवाल, अनिल आंजना, मुकेश तेली, मानमल कुमावत, पवन टेलर, भेरुलाल पूर्बिया, पूरणमल पूर्बिया, सूरजमल पूर्बिया, हजारीलाल गुर्जर, शान्तिलाल सुथार, बन्सीलाल तेली, मुलचन्द नेगावा, कैलाश टेलर, छगन लाल तेली, अर्पित आंजना, कमल आंजना, प्रहलाद तेली, कमल कुमावत, यशवन्त मेनारिया, जीवन मेनारिया, गणपत आंजना, रत्नेश तेली, रमेश मेघवाल, विजेश तेली, सुरेश कुमावत, ऊंकार लाल रावत सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों की भव्य आतिशबाजी एवं ढोल के साथ अगुवाई कर स्वागत किया। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर निकली वंदन कलश यात्रा ने सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की पहल को आगे बढ़ाया।

Tags: